Recipe: विंध्य का देसी दही वड़ा बाजार वाले पर भारी! धधकती गर्मी में खाने पर पेट रहेगा ठंडा

Recipe: विंध्य का देसी दही वड़ा बाजार वाले पर भारी! धधकती गर्मी में खाने पर पेट रहेगा ठंडा


Last Updated:

Dahi Vada Recipe: गर्मी के मौसम में हल्का-फुल्का, चटपटा और ठंडा खाने का मन हो तो बघेलखंड का दही वड़ा बेहतरीन विकल्प है. स्वाद से भरपूर यह रेसिपी सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है. जानें इसे बनाने का तरीका

Dahi Vada Recipe: विंध्य क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही घरों में पारंपरिक व्यंजनों की रौनक बढ़ जाती है. गर्मी से बचने और शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के देसी और पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं. इन्हीं में से एक है बरा जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. गर्मी में यह देसी वड़ा हर उम्र के लोगों को खूब पसंद आते हैं. विंध्य का ये वड़ा एक ऐसा पारंपरिक व्यंजन है, जो लगभग हर घर की थाली की शान बढ़ाता है.

देसी बरा बनाने की विधि 
गृहणी गुड़िया कुशवाहा ने लोकल 18 नरम, फूले-फूले और स्वादिष्ट दही वड़ा बनाने की आसान विधि साझा की है. सबसे पहले उड़द दाल और मूंग दाल को अच्छी तरह साफ करके 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो देना चाहिए. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए तो उसे छानकर अदरक और हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें. ध्यान रहे कि पेस्ट पूरी तरह महीन न हो, बल्कि थोड़ा दरदरा रहे, जिससे वड़ा का टेक्सचर बेहतर बनता है. इसके बाद इस मिश्रण में नमक, थोड़ा सा बेकिंग सोडा, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. यह मिश्रण बरा को स्वादिष्ट और फूला हुआ बनाने में मदद करता है.

ऐसे चेक करें घोल
तैयार घोल को करीब 15 मिनट तक ढककर रख दें, ताकि उसमें अच्छी तरह फुलावट आ सके. इसके बाद घोल को दोबारा फेंट लें. तैयार घोल की जांच के लिए थोड़ा सा मिश्रण पानी में डालें. यदि वह ऊपर तैरने लगे, तो समझ लें कि बरा तलने के लिए तैयार है. अब कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें और घोल के छोटे-छोटे गोले बनाकर सुनहरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि वड़ा दोनों तरफ से अच्छी तरह पकें, ताकि बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम रहें.

इस खास पानी डुबो दें
तलने के बाद बरे को तुरंत नमक और हींग मिले गुनगुने पानी में करीब 10 मिनट तक डालकर रखें. इससे वे पानी सोखकर और ज्यादा मुलायम हो जाते हैं, जो दही वड़ा के लिए बेहद जरूरी है. इस बीच दही को फेंटकर उसमें थोड़ा पानी, नमक, लाल मिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर पतला घोल तैयार करें. भीगे वड़े को हल्के हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें और उन्हें दही में डाल दें. कुछ देर बाद वड़े दही का स्वाद अच्छी तरह सोख लेते हैं. परोसते समय ऊपर से इमली की चटनी, हरी चटनी और चाट मसाला डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है. इस तरह घर पर ही स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला दही बरा तैयार हो जाते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link