TVS बनी देश की सबसे ज्यादा EV टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी!

TVS बनी देश की सबसे ज्यादा EV टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी!


लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच लोग डेली कम्यूटिंग के लिए टू-व्हीलर की ओर शिफ्ट कर रहे हैं. इस सेगमेंट में समय के साथ ईवी का दबदबा बढ़ रहा है. पिछले वित्त वर्ष यानी FY26 की बात करें, तो देश की सभी Electric 2W कंपनियों ने मिलकर कुल 14,01,818 यूनिट सेल की हैं.

ये आंकड़ा FY25 में बिके कुल 11,50,790 Electric 2W के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21.81 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. सेल्स चार्ट पर नजर डाली जाए, तो TVS नंबर पर रही. वहीं, Bajaj और Ather की सेल में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, Ola ने सालाना स्तर पर काफी गिरावट दर्ज की है. आइए, अलग-अलग कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

TVS

बिक्री के मामले में पहले नंबर पर टीवीएस है. पिछले वित्त वर्ष में इनकी कुल 3,41,513 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इनकी कुल 2,37,929 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 43.54 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Bajaj

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर बजाज है. वित्त वर्ष 2025-26 में इनकी कुल 2,89,349 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गईं बजाज द्वारा कुल 2,31,172 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Ather

लिस्ट में तीसरे नंबर पर एथर है. FY26 में इन्होंने कुल 2,39,178 नए Electric 2W सेल किए. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इनकी कुल 1,31,172 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 82.34 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Ola

सेल के मामले में चौथे नंबर पर ओला है. पिछले वित्त वर्ष में इन्होंने कुल 1,64,295 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इनकी कुल 3,44,300 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 52.28 प्रतिशत की भारी गिरावट को दर्शाता है.

Hero Vida

शानदार बढ़ोतरी की दम पर हीरो विडा ने टॉप-5 Electric 2W कंपनियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले वित्त वर्ष में इनकी कुल 1,44,330 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गईं कुल 48,738 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 196 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई EV टू-व्हीलर सेगमेंट की टॉप-5 कंपनियों के अलावा पिछले महीने Greaves/Ampere की 61,563 यूनिट, Bgasuu की 26,201 यूनिट, River EV की 22,354 यूनिट, Pure EV की 14,352 यूनिट, E-Sprinto की 12,582 यूनिट, Kinetic Green की 11,557 यूनिट, Revolt की 10,444 यूनिट, Simple की 8214 यूनिट और अन्य कंपनियों की कुल 55,886 यूनिट बिकी हैं.



Source link