अब गांवों में भी हाईटेक स्कूल, शहर जैसी सुविधाएं बच्चों को मिलेंगी, जानिए पूरी डिटेल

अब गांवों में भी हाईटेक स्कूल, शहर जैसी सुविधाएं बच्चों को मिलेंगी, जानिए पूरी डिटेल


Last Updated:

Sagar News: करोड़ों की लागत से बने सागर, बंडा के अलावा नरयावली और देवरी में सांदीपनि विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई है. जैसीनगर और राहतगढ़ स्कूल में पढ़ाई शुरू हो गई, गढ़ौला जागीर, गढ़ाकोटा, बांदरी, देवरी, बीना, केसली के सांदीपनी विद्यालयों में अभी फिनिशिंग ने ऐसा काम बचा हुआ है जो जुलाई तक पूरा होने की संभावना है.

Sagar High Tech Government Schools: सागर जिले में शिक्षा व्यवस्था को हाई क्लास बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 425 करोड़ की लागत से 11 सांदीपनि विद्यालय बनाए जा रहे हैं कुछ बनकर तैयार हो गए हैं और उनमें पढ़ाई भी शुरू हो गई. तो कुछ स्कूलों में फाइनल फिनिशिंग का काम चल रहा है तो कई जगहों पर अभी इसका निर्माण कार्य पूरा होने में समय लगेगा. जब यह स्कूल पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएंगे, तो ग्रामीण क्षेत्र में बड़े महानगरों की तरह आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें प्लेग्राउंड से लेकर डिजिटल क्लासेस प्रयोगशाला और मजबूत ए क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर होगा, जो प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर वातावरण देंगे और इन स्कूलों में चुनिंदा शिक्षकों को भी पदस्थ किया जा रहा है.

ऐसे मिलेगा एडमिशन 
सागर जिले की 11 तहसीलों में 11 संदीपनी विद्यालय बनाये जा रहे हैं. दिन में प्ले स्कूल से लेकर नर्सरी टू ट्वेल्थ तक की पढ़ाई होगी, बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर सभी क्लासों में एडमिशन शुरू हो गए है. लेकिन एडमिशन केवल ऐसे स्टूडेंटों को दिया जा रहा है जो सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हैं, इसके अलावा इन स्कूल के 2 किलोमीटर के दायरे में जो सरकारी स्कूल है उनको मर्ज किया जा रहा है इन बच्चों को जोड़ने के बाद जो सीट खाली रह जाएंगे उनमें दूसरे बच्चों को प्रवेश मिलेगा. नर्सरी में एडमिशन के लिए जिन बच्चों को आंगनबाड़ी की सूची में नाम दर्ज है उनका प्रवेश मिलेगा

कुछ विद्यालयों में पढ़ाई शुरू
सागर, बंडा के अलावा नरयावली और देवरी में सांदीपनि विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई है. जैसीनगर और राहतगढ़ स्कूल में पढ़ाई शुरू हो गई, गढ़ौला जागीर, गढ़ाकोटा, बांदरी, देवरी, बीना, केसली के सांदीपनी विद्यालयों में अभी फिनिशिंग ने ऐसा काम बचा हुआ है जो जुलाई तक पूरा होने की संभावना है.

सागर मुख्यालय पर बनाई गई संदीपनी विद्यालय की बात करें तो अभी 1883 छात्राएं अध्ययनरत हैं. जबकि कुल टारगेट 2890 का है. इसको लेकर विद्यालय के प्राचार्य विनय दुबे ने 5 किमी के दायरे के 15 स्कूलों की मैपिंग कर मर्जर के लिए पत्र लिखा था. यह होने पर कुल 3100 एडमिशन हो जाते. हालांकि डीईओ ऑफिस से 2 किमी के दायरे के 7 स्कूलों के मर्जर का आदेश ही किया गया है, ऐसे में कुल छात्राओं की संख्या 2193 हो जाएगी. सागर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया सागर-बंडा सीएम राइज स्कूल इस शिक्षण सत्र से शुरू किया जा रहे हैं, स्कूल मर्जर के आदेश जारी कर दिए गए हैं. सागर में छात्रों को रामपुरा स्कूल में मर्ज किया गया है. सागर सहित बंडा में सभी विद्यार्थी अपने-अपने मर्ज स्कूल में पढ़ने जाने लगें और शिक्षक भी वहां पहुंचें, इसके लिए आदेश इसी सप्ताह हो जाएगा. अन्य सांदीपनि विद्यालय में शासन से निर्देश आते ही स्कूलों का मर्जर होगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link