अब नहीं रुकना पड़ेगा फाटक पर, सागर में शुरू हुआ मेगा प्रोजेक्ट, लाखों लोगों को मिलेगा फायद

अब नहीं रुकना पड़ेगा फाटक पर, सागर में शुरू हुआ मेगा प्रोजेक्ट, लाखों लोगों को मिलेगा फायद


Last Updated:

Sagar News: खास बात यह है की महज 2 किलोमीटर के एरिया में 100 करोड़ की लागत से चार रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाने हैं जिसमें से एक रेलवे ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है और इससे आवागमन भी होने लगा तो दूसरी तरफ दो रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य 70 फ़ीसदी से अधिक हो गया है.

Sagar Railway Overbridge: सागर में एक तरफ जहां बुंदेलखंड की एकमात्र नगर निगम है, तो दूसरी तरफ इसी की सीमा से लगी हुई कैंट छावनी परिषद है जो रक्षा मंत्रालय की अधीन आती है छावनी परिषद और शहर की सीमा के रूप में कुछ जगहों पर इनके बीच से निकला बीना कटनी रेलवे ट्रैक बॉर्डर जैसा काम करता है. जिससे छावनी में रहने वाले लोग शहर आने और शहर से सदर की तरफ जाने वाले लोगों को लगभग आधा-दर्जन रेलवे फाटक क्रास करनी पड़ती है, जिससे लोगों का सबसे ज्यादा समय की बर्बादी होती और दुर्घटनाएं भी कई बार सामने आई थी जिसको देखते हुए इन सभी रेलवे फाटक पर 150 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है.

खास बात यह है की महज 2 किलोमीटर के एरिया में 100 करोड़ की लागत से चार रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाने हैं जिसमें से एक रेलवे ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. और इससे आवागमन भी होने लगा तो दूसरी तरफ दो रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य 70 फ़ीसदी से अधिक हो गया है. जबकि एक ओवर ब्रिज का कार्य 2 सालों से कागजों में ही अटका हुआ है.

सुरक्षित और सुगम आवागमन
जबकि 8 किलोमीटर के एरिया में यहां पर छह ओवर ब्रिज और दो अंडर ब्रिज बनाए जाने का काम या तो पूरा हो गया है या पूरा होने वाला है जिसमें दिसंबर 2026 तक यह सभी निर्माण कार्य पूरे होने की संभावना बताई जा रही है जिसकी वजह से यहां लगभग चार लाख आबादी के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन मिलने लगेगा. इसके साथ ही आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाएं काम हो जाएगी शहर के अंदर से ट्रैफिक का दबाव कम होने से लोगों का ईंधन बचेगा समय की बर्बादी रुकेगी और जो चक्कर लगा कर जाना पड़ता है वह भी बचाने लगेगा और इधर फाटक खुलने लगने की टेंशन भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी

इसमें रेलवे गेट नंबर 21, 40 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है जिसका लगभग 75% काम पूरा हो गया है रेलवे गेट नंबर 25 का काम 20 करोड़ से होना है लेकिन यह अभी कागजों में ही अटका हुआ है. रेलवे गेट नंबर 26 का कार्य 27 करोड़ से किया जा रहा है जिसका लगभग 85% कम हो गया है रेलवे गेट नंबर 27 का काम 29 करोड़ की लागत से चल रहा जिसका प्रत्याशी प्रतिशत काम पूरा हो गया है रेलवे गेट नंबर 32 का काम 19 करोड़ की लागत से अभी शुरू किया गया है. 21 करोड़ की लागत से बना रेलवे गेट नंबर 28 का काम पूरा हो गया और यह है 7 साल बाद लोगों को अब आगमन के लिए खोला गया.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link