इंदौर के आरती भोजनालय में लगी आग: खाना बनाने के दौरान गैस की नली में लगी आग; बाहर रखा पूरा सामान जलकर खाक – Indore News

इंदौर के आरती भोजनालय में लगी आग:  खाना बनाने के दौरान गैस की नली में लगी आग; बाहर रखा पूरा सामान जलकर खाक – Indore News




इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे महिंद्रा शोरूम के सामने स्थित आरती भोजनालय में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैलती नजर आई, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान यहां गैस की नली में आग लगी थी। इसके बाद बाहर रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के दौरान कर्मचारी बाहर की ओर निकल गए थे।



Source link