इंदौर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, चाकूबाजी: चमेली देवी कॉलेज के बाहर भिड़े; एक स्टूडेंट अस्पताल में भर्ती, मामूली विवाद में चले लात-घूंसे – Indore News

इंदौर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, चाकूबाजी:  चमेली देवी कॉलेज के बाहर भिड़े; एक स्टूडेंट अस्पताल में भर्ती, मामूली विवाद में चले लात-घूंसे – Indore News




इंदौर के खंडवा रोड स्थित चमेली देवी कॉलेज के बाहर शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें चाकू तक चल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते आज फिर विवाद हुआ और कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुछ छात्रों ने धारदार हथियार निकाल लिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। टीआई देवेन्द्र मरकाम का कहना है कि इस हमले में एक छात्र घायल हुआ है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसके बयान में जिन भी लोगों के नाम सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के बीच कॉलेज के अंदर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष बाहर आकर झगड़े।



Source link