नेशनल हाईवे 44 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। सभी उत्तर प्रदेश के टुंडला के पास चारखी गांव के रहने वाले हैं। वे मध्य प्रदेश के दतिया में सोनागिरि दर्शन करने जा रहे थे। तभी श्रद्धालुओं की इको गाड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। सराय छोला थाना पुलिस ने डायल 112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। उत्तर प्रदेश से सोनागिरि जा रहे थे उत्तर प्रदेश के टुंडला, चारखी गांव के रहने वाला जैन परिवार मारुति इको से सोनागिरि जैन मंदिर दर्शन करने जा रहा था। चंबल राजघाट पुल निकलने के बाद जैन परिवार गाड़ी में ही खाना खा रहा था। तभी नायकपुरा मोड़, सराय छोला थाना क्षेत्र के पास श्रद्धालुओं से भरी इको गाड़ी और सरसों बेचकर घर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में प्रशांत जैन (30 वर्ष), पुष्पा जैन (60 वर्ष), अजीब जैन (8 वर्ष), संतोष कुमारी (72 वर्ष), प्रकाश जैन (60 वर्ष), दीपा जैन (44 वर्ष) और द्रव जैन (5 वर्ष) शामिल हैं। इको और ट्रैक्टर में भिड़ंत सराय छोला थाना प्रभारी एसआई के.के. सिंह के अनुसार, इको गाड़ी और सरसों बेचकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच नायकपुरा गांव के मोड़ पर एक्सीडेंट हुआ। सभी घायलों को तत्काल डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Source link