‘उसको फंसाया गया’, मोनालिसा की मां ने हाथ जोड़कर दर्द भरी आवाज में सरकार से की मांग

‘उसको फंसाया गया’, मोनालिसा की मां ने हाथ जोड़कर दर्द भरी आवाज में सरकार से की मांग


Last Updated:

महेश्वर विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने मोनालिसा के परिवार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फरमान खान पर कार्रवाई की मांग उठाई है. साथ ही केरल सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों और भाजपा नेताओं ने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब बड़ा सवाल ये है कि क्या इस खुलासे के बाद कानूनी कार्रवाई तेज होगी?

Zoom

मोनालिसा की मांग ने सरकार से लगाई गुहार

खरगोन जिले की महेश्वर की चर्चित वायरल गर्ल मोनालिसा के नाबालिग होने के मामले में नया मोड़ आ गया है. अब परिजन सहित जनप्रतिनिधिगण लव जेहाद को लेकर फरमान खान पर कार्यवाही मांग कर रहे है. राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद लव जेहाद का आरोप लगा रहे माता पिता सहित महेश्वर के लोगों की कार्यवाही की मांग ने तूल पकड लिया है.

महेश्वर थाने में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद परिजन और जनप्रतिनिधि खुलकर सामने आ गए हैं. महेश्वर से भाजपा विधायक राजकुमार मेव, मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले, माता लता भोसले और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने लव जिहाद के आरोप लगाते हुए केरल सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. आयोग की रिपोर्ट के बाद अब फरमान खान के खिलाफ लव जिहाद के तहत सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

मोनालिसा की मां ने लगाई गुहार
मोनालिसा की मां लता भोंसले ने कहा कि मैं सरकार से हाथ जोड़ से कहती हैं कि मेरी बच्ची सीधी सादी है और नाबालिग है. उसको फरमान ने जाल में फंसाया है. सरकार को उसे लेकर आना चाहिए. मेरी बच्ची को फरमान ने जाल में फंसाया है.

मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले ने कहा कि मेरे को 10 से 11 महीने से टारगेट कर रहे थे. मुझे वह बहला-फुसलाकर केरल ले गए थे. उसके बाद मुझे मारकर भेज दिया. हमारे साथ धोखा हुआ है. वह काट फेंक दी या कोई देश में भेज देंगे. मैं मांग करता हूं कि यहां की सरकार को बुलाए.

क्या बोले विधायक राजकुमार मेव
महेश्वर विधायक राजकुमार मेव ने कहा कि आयोग ने घोषित किया है कि बेटी नाबालिग है, तो कार्रवाई करके आरोपी को दंड मिलना है. सारे सबूत आपके सामने हैं. उन्होंने लड़की को बालिग बताने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था. हम मानते हैं कि इस पर अब लव जिहाद की कार्रवाई होनी चाहिए. उसे फंसाया गया है. माता-पिता को उचित न्याय मिलना चाहिए. हमारी इस मामले में खरगोन एसपी से बात हुई है.

मोनालिसा की जन्मतिथि की जांच के दौरान महेश्वर के शासकीय अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले गए. इस दौरान उसकी जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 दर्ज मिली.

यानी साफ है कि मार्च में केरल में हुई शादी के वक्त मोनालिसा की उम्र सिर्फ 16 साल 2 महीने 12 दिन थी. 11 मार्च को फरमान खान के साथ हुई यह शादी अब कानूनी और सामाजिक दोनों ही स्तर पर सवालों के घेरे में आ गई है. वहीं अब इस पूरे मामले में सियासत भी तेज हो गई है. मोनालिसा के परिजनों के साथ बीजेपी खुलकर सामने आ गई है.



Source link