Last Updated:
Chhatarpur News: छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों का मुआवजे में गड़बड़ी को लेकर चल रहा चिता आंदोलन उस समय उग्र हो गया जब प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की है. ग्रामीण, आदिवासी और किसानों ने विरोध जताया और हालात तनावपूर्ण हो गए.
(एन एस परमार) Ken betwa link project protest: छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. मुआवजे में गड़बड़ी को लेकर चल रहा आंदोलन उस समय उग्र हो गया जब प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की है.‘चिता आंदोलन’ के दौरान स्थिति बिगड़ गई और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण, आदिवासी और किसानों ने प्रशासन का विरोध किया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आंदोलन स्थल पर लोगों का राशन-पानी रोकने की कोशिश की, जिससे लोग नाराज हो गए.
इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ एकजुट हो गए और विरोध तेज हो गया. हालात बिगड़ने पर प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और मौके से हटना पड़ा. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और अधिकारी वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने कहा कि यह लड़ाई अब न्याय के लिए है और जब तक विस्थापितों को पूरा हक नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई तो विरोध और तेज होगा.
कुछ हिस्सों में धारा 163 लागू
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में सैकड़ों आदिवासी किसानों और महिलाओं ने ‘चिता आंदोलन’ के तहत नकली चिताओं पर लेटकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी जमीन, जंगल और विस्थापन से जुड़ी चिंताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा. प्रशासन ने पन्ना और छतरपुर के कुछ हिस्सों में धारा 163 लागू कर दी है, जिससे विरोध स्थलों के आसपास आवाजाही पर रोक लगाई गई है.वहीं, प्रशासन का कहना है कि इस परियोजना से लाखों लोगों को सिंचाई और पेयजल सुविधा मिलेगी, लेकिन ग्रामीण अपने विरोध पर अड़े हुए हैं और आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें