चोटों ने खूब किया परेशान, लेकिन नहीं मानी हार, भारतीय बॉलर ने बताई कमबैक कहानी

चोटों ने खूब किया परेशान, लेकिन नहीं मानी हार, भारतीय बॉलर ने बताई कमबैक कहानी


होमखेलक्रिकेट

चोटों ने खूब किया परेशान, लेकिन नहीं मानी हार, भारतीय बॉलर ने बताई कमबैक कहानी

Last Updated:

t natarajan delhi capitals: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने कहा है कि वह पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे थे. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने बताया, ‘पिछले छह से सात महीनों से मैंने अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर बहुत कड़ी मेहनत की है. मैंने अपनी यॉर्कर वापस पाने और अपनी लय हासिल करने के लिए बहुत अभ्यास किया है.’ नटराजन आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं.

Zoom

टी नटराजन ने बताया चोट से जूझकर कैसे की वापसी.

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने कहा कि छह महीने की कड़ी ट्रेनिंग से उन्हें अपनी गेंदबाजी की लय और तेज यॉर्कर डालने की क्षमता वापस पाने में मदद मिली है. नटराजन ने कहा कि उनका आत्मविश्वास इस समय बहुत बढ़ा हुआ है और इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जिस तरह से चीजें चल रही हैं, उससे वह बहुत खुश हैं. पिछले कुछ वर्षों से चोटों से जूझ रहे नटराजन ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले 3 मुकाबलों में 7.9 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट निकाले हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए नटराजन ने कहा, “पिछले साल, मेरी कॉलरबोन में चोट लग गई थी और वह मेरे लिए एक मुश्किल दौर था. टीम मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और कोचों ने पूरे समय मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे बताया कि मुझे किस तरह की ट्रेनिंग करने की जरूरत है. मैंने दिल्ली, सूरत, हैदराबाद और दुबई में कई कैंप में हिस्सा लिया और उन सभी से मुझे अपनी लय और आत्मविश्वास वापस पाने में मदद मिली. चोट के बाद वापसी करना कभी भी आसान नहीं होता, चाहे वह मानसिक रूप से हो या शारीरिक रूप से. जब भी मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता था, तो बदकिस्मती से कोई न कोई चोट आड़े आ जाती थी.”

टी नटराजन ने बताया चोट से जूझकर कैसे की वापसी.

नटराजन ने कहा कि वह पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे थे. उन्होंने कहा, “पिछले छह से सात महीनों से मैंने अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर बहुत कड़ी मेहनत की है. मैंने अपनी यॉर्कर वापस पाने और अपनी लय हासिल करने के लिए बहुत अभ्यास किया है. मेरा आत्मविश्वास अब बहुत बढ़ा हुआ है और जिस तरह से चीजें चल रही हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं.”

टी20 गेंदबाजी के बदलते स्वरूप पर बात करते हुए नटराजन ने तुरंत इस बात पर जोर दिया कि गेंदबाजी करने से पहले रणनीति का स्पष्ट होना कितना जरूरी है. उन्होंने कहा, “क्रिकेट बहुत बदल गया है और अब बल्लेबाज कहीं ज़्यादा समझदार हो गए हैं. वे बहुत अच्छी तैयारी करते हैं और गेंदबाजों के खिलाफ रणनीति बनाते हैं. इसी कारण मेरे लिए योजनाओं का स्पष्ट होना सबसे जरूरी है. मुझे पता होना चाहिए कि हर स्थिति में मुझे क्या करना है. भले ही मुझे मार पड़े, अगर मेरी योजनाएं साफ हैं, तो मुझे खुद पर भरोसा है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा.”

यॉर्कर में अपनी महारत के लिए मशहूर नटराजन ने बताया कि उन्होंने अपनी लेंथ को बेहतर बनाने के लिए टेनिस और रेड-बॉल ट्रेनिंग का मिला-जुला तरीका अपनाया. उन्होंने यह सलाह भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से ली थी. नटराजन ने कहा, “मैंने बचपन से ही टेनिस-बॉल क्रिकेट खेला है और इससे मुझे बहुत मदद मिली है. अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए मैंने टेनिस गेंदों, वजनदार गेंदों और लाल बॉल से अभ्यास किया. मैंने पहले भुवनेश्वर कुमार से भी इस बारे में बात की थी और उन्होंने मुझे लेंथ पर नियंत्रण बेहतर करने के लिए लाल बॉल से धीरे-धीरे अभ्यास करने का सुझाव दिया था. इससे मुझे अपनी गेंदबाजी सुधारने में बहुत मदद मिली है.”

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link