जंगली सूकर के हमले में पांच लोग घायल: बुधवारा गांव में भैंस को भी किया जख्मी, एक जबलपुर रेफर – Narsinghpur News

जंगली सूकर के हमले में पांच लोग घायल:  बुधवारा गांव में भैंस को भी किया जख्मी, एक जबलपुर रेफर – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले की सिहोरा चौकी के अंतर्गत ग्राम बुधवारा में एक जंगली सूकर ने हमला कर पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया। सूकर ने तालाब किनारे बंधी एक भैंस को भी जख्मी किया। घायलों में ढाड़िया निवासी 52 वर्षीय रामविलास रघुवंशी भी शामिल हैं। वे उस समय तालाब के पास अपनी भैंस चरा रहे थे, तभी अचानक भागते हुए आए सूकर ने उन पर हमला कर दिया। सूकर ने उनके पैर में काटकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। रामविलास के चीखने और ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद सूकर वहां से भाग निकला। अस्पताल में भर्ती रामविलास के पुत्र आकाश ने बताया कि उनके पिता के अलावा सूकर ने बुधवारा के जितेंद्र लोधी, रोहित सेन और ढाड़िया के शिवम रघुवंशी पर भी हमला किया है। घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण जितेंद्र लोधी को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। शिवम का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रोहित और एक अन्य घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।



Source link