दुनिया के 5 कप्तान… जिन्होंने सबसे ज्यादा टी20 मैचों में संभाली टीम की कमान

दुनिया के 5  कप्तान… जिन्होंने सबसे ज्यादा टी20 मैचों में संभाली टीम की कमान


होमखेलक्रिकेट

दुनिया के 5 कप्तान… जिन्होंने सबसे ज्यादा टी20 मैचों में संभाली टीम की कमान

Last Updated:

Most matches as captain in T20I: टी20 क्रिकेट में कप्तानी करना सबसे चुनौतीपूर्ण काम माना जाता है. जहां एक गलत फैसला मैच का रुख बदल सकता है. फटाफट क्रिकेट के इतिहास में क्लिंटन रुबागुम्या, बाबर आजम और केन विलियमसन जैसे दिग्गजों ने कप्तानी के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.उन टॉप-5 कप्तानों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैचों तक अपनी टीम का नेतृत्व किया और इस छोटे फॉर्मेट में अपनी रणनीति का लोहा मनवाया.

Zoom

दुनिया के 5 कप्तान जिन्होंने सबसे ज्यादा टी20 मैचों में की कप्तानी.

नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट की दुनिया में कप्तानी करना किसी कांटों भरे ताज से कम नहीं है. खेल का यह फॉर्मेट इतना तेज है कि एक पल की चूक पूरे मैच का पासा पलट देती है. क्रिकेट के इसी सबसे छोटे फॉर्मेट में कुछ ऐसे महारथी हुए हैं जिन्होंने न केवल अपनी टीम का नेतृत्व किया, बल्कि कप्तानी के सबसे ज्यादा मैचों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. आज हम बात कर रहे हैं उन 5 कप्तानों की, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपनी टीम की कमान सबसे अधिक बार संभाली है.

इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिस खिलाड़ी का नाम है, वह भले ही बड़े देशों की लीग में कम सुनाई दे, लेकिन उनके आंकड़े गवाही देते हैं. रवांडा के क्लिंटन रुबागुम्या (Clinton Rubagumya) ने साल 2021 से 2025 के बीच अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 90 मैचों में कप्तानी की. हालांकि, उनकी कप्तानी का सफर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा. इन 90 मुकाबलों में उनकी टीम को 25 में जीत मिली, जबकि 63 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. उनका जीत का प्रतिशत भले 28.4 फीसदी रहा हो, लेकिन रवांडा जैसे उभरते क्रिकेट देश के लिए उनका लगातार नेतृत्व करना एक मिसाल है.

दुनिया के 5 कप्तान जिन्होंने सबसे ज्यादा टी20 मैचों में की कप्तानी.

मॉडर्न युग के कप्तानी के प्रतीक हैं बाबर आजम
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. 2019 से 2024 के बीच बाबर ने पाकिस्तान की कमान 85 टी20 इंटरनेशनल मैचों में संभाली. बाबर का कप्तानी रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है, जहां उन्होंने 48 मैचों में जीत दर्ज की और केवल 29 में उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा. 62.17 फीसदी के बेहतरीन जीत प्रतिशत के साथ बाबर ने पाकिस्तान को टी20 क्रिकेट की एक मजबूत शक्ति बनाए रखा. उनकी कप्तानी के दौरान पाकिस्तान की टीम कई बड़े टूर्नामेंट्स के अंतिम चरणों तक पहुंची.

गेरहार्ड इरास्मस छोटी टीम का बड़ा नायक
नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस इस लिस्ट में एक और ऐसा नाम हैं जिन्होंने अपने देश की क्रिकेट को फर्श से अर्श तक पहुंचाया. साल 2019 से लेकर 2026 तक इरास्मस ने 80 मैचों में नामीबिया का नेतृत्व किया. उनकी कप्तानी में टीम ने 47 मैचों में जीत हासिल की, जो कि किसी भी एसोसिएट नेशन के कप्तान के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. उनका 59.37 जीत प्रतिशत यह साबित करता है कि वे सिर्फ कप्तानी नहीं कर रहे थे, बल्कि अपनी टीम को जीतना सिखा रहे थे.

फिंच ने ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में बनाया विश्व विजेता
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने 2014 से 2022 के बीच 76 टी20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया. फिंच की कप्तानी का सबसे सुनहरा पल 2021 का टी20 वर्ल्ड कप था, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार इस फॉर्मेट का वर्ल्ड चैंपियन बनाया. उन्होंने अपनी कप्तानी में 40 मैच जीते और 32 हारे. 55.47 जीत प्रतिशत के साथ फिंच ने कप्तानी छोड़ी, लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी20 कप्तानों में गिने जाते हैं.

विलियमसन की शांत स्वभाव और सटीक रणनीति
न्यूजीलैंड के ‘कैप्टन कूल’ केन विलियमसन इस सूची को पूरा करते हैं. साल 2012 से 2024 के लंबे अंतराल के बीच केन ने 75 मैचों में कीवी टीम की कमान संभाली. उनके नेतृत्व में न्यूजीलैंड की टीम अपनी निरंतरता के लिए जानी गई. विलियमसन ने 39 मैचों में जीत दर्ज की और उनका जीत प्रतिशत 53.37 रहा. मैदान पर उनकी शांति और कठिन परिस्थितियों में फैसले लेने की क्षमता उन्हें दुनिया के बेहतरीन कप्तानों की कतार में खड़ा करती है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link