नागपुर स्टेशन अपग्रेडेशन से ट्रेनों के मार्ग में बदलाव: बैतूल-नागपुर रूट बंद, आमला होकर चलेंगी कई ट्रेनें – Betul News

नागपुर स्टेशन अपग्रेडेशन से ट्रेनों के मार्ग में बदलाव:  बैतूल-नागपुर रूट बंद, आमला होकर चलेंगी कई ट्रेनें – Betul News




नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 के अपग्रेडेशन कार्य के कारण शुक्रवार से कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इस बदलाव से लगभग आधा दर्जन रेलगाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित बैतूल-नागपुर-वर्धा मार्ग के बजाय अब बैतूल, आमला, नरखेड़, चांदूर बाजार, बडनेरा होते हुए सेवाग्राम के रास्ते संचालित होंगी। इन ट्रेनों के लिए नागपुर स्टेशन उपलब्ध नहीं रहेगा। पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि इस मार्ग परिवर्तन के चलते रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से आमला स्टेशन पर ठहराव दिया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन क्रमांक 07075 हैदराबाद-गोरखपुर प्रत्येक शनिवार को सुबह 08:48 बजे आमला पहुंचेगी और 08:49 बजे रवाना होगी। यह व्यवस्था 10 अप्रैल से 29 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसी तरह, ट्रेन क्रमांक 07076 गोरखपुर-हैदराबाद प्रत्येक सोमवार को सुबह 03:39 बजे आमला पहुंचेगी और 03:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह सेवा 12 अप्रैल से 24 मई 2026 तक जारी रहेगी। लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को
ट्रेन क्रमांक 05073 बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस हर बुधवार को सुबह 09:10 बजे आमला पहुंचेगी और 09:11 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन क्रमांक 05074 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को 11:38 बजे आमला पहुंचेगी और 11:39 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अतिरिक्त, ट्रेन क्रमांक 06509 बेंगलुरु-दानापुर प्रत्येक गुरुवार को 10:56 बजे आमला आएगी और 10:57 बजे रवाना होगी। जबकि, ट्रेन क्रमांक 06510 दानापुर-बेंगलुरु ट्रेन गुरुवार को रात 01:00 बजे आमला पहुंचेगी और 01:01 बजे प्रस्थान करेगी। अशोक कटारे ने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य विश्वसनीय माध्यमों से ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।



Source link