Last Updated:
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में बारातियों के लिए एक पिक-अप वाहन काल बनकर आया. वाहन ने खुशी में नाच रहे बारातियों को रौंद दिया और इसके बाद नीम के पेड़ से टकराकर वह खुद पलट गया. घायलों का अभी इलाज चल रहा है और पुलिस भी मौके पर मौजूद है.
खरगोन में नाच रहे बारातियों को पिक-अप वाहन ने रौंदा
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में मोहना ग्राम में एक बारात में नाच रहे बारातियों को रौंद दिया. हादसे में करीब 22 बाराती घायल हो गए हैं. वहीं सभी घायलों को महेश्वर अस्पताल ले जाया गया है. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायलों को खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि सजनी ग्राम से गुजर मोहना बारात पहुंची थी. जब बाराती अपनी मस्ती में नाच रहे थे और जश्न मना रहे थे, तब एक पिक-अप वाहन बारात के पीछे-पीछे चल रहा था. इसके बाद उसने अनियंत्रित होकर बारातियों को रौंदा दिया. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. बाद में पीड़ितों ने वाहन चालक पर शराब पीने के आरोप लगाए हैं.
बारातियों को कुचलने के बाद नीम के पेड़ से टकराया वाहन
बारातियों को कुचलने के बाद पिक-अप वाहन नीम के पेड़ से टकराकर पलट गया. इससे वहां पर खड़ी हुई कई मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा है. तुरंत ही सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. दूल्हे और दूसरे पीड़ितों का इलाज चल रहा है.
अभी दो लोगों को खरगोन किया है रेफर
डॉक्टर कपिल वैष्णव ने कहा कि परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि वाहन इन बारातियों को रौंद दिया. हमारे पास अभी 20 से 22 मरीज आए हैं, जिन मरीजों की हड्डी टूटी. उन्हें खरगोन रेफर किया गया है. बाकी तीन को और रेफर किया जा सकता है.
सूचना मिलते ही महेश्वर पहुंचे विधायक राजकुमार मेव
सूचना मिलने के बाद महेश्वर के विधायक राजकुमार मेव, एसडीएम पूर्वा मंडलोई और कई बड़े अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं. उन्होंने घायल को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है.