न गोली, न दौड़, सिर्फ हुनर से बने पुलिस! बैंड भर्ती ने बदला गेम

न गोली, न दौड़, सिर्फ हुनर से बने पुलिस! बैंड भर्ती ने बदला गेम


Last Updated:

Mp police band recruitment : मध्यप्रदेश पुलिस के बैंड विभाग ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती कराने की तैयारी कर रही है. अब मध्य प्रदेश में 679 पदों के लिए आवेदन मंगाए जा रहे है. इसके लिए एमपी पुलिस ने भी अनोखी पहल शुरू की है. इस पोस्ट पर ज्यादा से ज्यादा युवा दिलचस्पी दिखाए इसके लिए हर जिला मुख्यालय में जाकर मुख्य चौराहे पर बैंड बजा रही है

ख़बरें फटाफट

Mp police band recruitment : आमतौर पर आम युवाओं का सपना होता है कि वह पुलिस की वर्दी पहने लेकिन कठिन संघर्ष के बाद भी युवाओं का सपना पूरा नहीं होता. लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के लिए अच्छा मौका लेकर आई है. दरअसल, मध्यप्रदेश पुलिस के बैंड विभाग ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती कराने की तैयारी कर रही है. अब मध्य प्रदेश में 679 पदों के लिए आवेदन मंगाए जा रहे है. इसके लिए एमपी पुलिस ने भी अनोखी पहल शुरू की है. इस पोस्ट पर ज्यादा से ज्यादा युवा दिलचस्पी दिखाए इसके लिए हर जिला मुख्यालय में जाकर मुख्य चौराहे पर बैंड बजा रही है. इसी तरह का प्रचार बालाघाट मुख्यालय में देखने को मिला जहां पर शहर के अंबेडकर चौक पर  6 वीं वाहिनी विसबल जबलपुर के बैंड दल ने देशभक्ति गीतों की धुन सुनाकर युवाओं से अपील की वह बैंड बजाकर पुलिस की वर्दी पहन सकते हैं

शहर में बजा बैंड, सबकी नजरें टिकी रही
6 वीं वाहिनी विसबल जबलपुर के बैंड दल देशभक्ति गीतों को बजाना शुरू किया तो आने जाने वाले लोगों की नजरें बैंड पर टिकी रही. वहां 6 वीं वाहिनी विसबल टीम में पदस्थ एएसआई मनोज कुमार के इशारों पर देशभक्ति गीतों पर बैंड बजा तो सब रुक कर सुनने लगे और मंत्रमुग्ध हो गई.

679 पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश पुलिस ने 679 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इसमें तमाम वाद्य यंत्रों को बजाने और शौक रखने वाले युवाओं के आवेदन मंगाए है. यहां पर पीतल (ब्रास), लकड़ी (वुडविंड) और ताल (परकशन) वाद्य यंत्रों का सम्मिश्रण होता है, जिन्हें परेड और समारोहों के दौरान आसानी से बजाया जा सके. इसमें ट्रम्पेट, कॉर्नेट, ट्रॉम्बोन और ट्यूबा जैसे पीतल के यंत्र के अलावा तबला, हार्मोनियम बजाने वाले युवाओं के लिए भी भर्ती में जगह है.

8वीं पास भी कर सकेगा अप्लाई
इस प्रक्रिया में सामान्य वर्ग के लिए 184 पद, ओबीसी के लिए 183 पद, एससी के लिए 108 पद, एसटी के लिए 136 पद और EWS वर्ग के लिए 68 पद निर्धारित किए गए हैं. इस प्रक्रिया में एसटी कैटेगरी से आने वाले युवाओं के लिए आठवीं पास तो बाकी कैटेगरी के लिए 10वीं पास योग्यता होना चाहिए. वहीं, इसमें अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए.

जानिए कैसे करें अप्लाई
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट अप्लाई करना चाहते हैं, तो उन्हें सिर्फ 500 रुपए का शुल्क लगेगा और एसटी समुदाय से आने वालो के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा. वहीं इसे आप र 19 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक पोर्टल informas.mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

कैसे होगा सिलेक्शन
अप्लाई करने के बाद उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट और बैंड प्लेइंग टेस्ट लिया जाएगा. फिर शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. फिर फिजिकल मेजरमेंट, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और आखिर में जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी होगी.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें



Source link