बुरहानपुर में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की आज (शुक्रवार) उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की दोस्ती इंस्टाग्राम पर गणेश चौधरी नाम के युवक से हुई थी। आरोपी एक होटल में काम करता था। आरोप है कि गणेश ने बालिका को रात में चौपाटी बुलाकर कई बार होटल ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। एक महीने पहले बिगड़ी थी तबीयत
एक माह पहले बालिका की तबीयत बिगड़ने लगी। 7 अप्रैल को परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बालिका का करीब दो माह का गर्भ गिर गया, जिसके बाद परिजनों को दुष्कर्म की जानकारी हुई। दो दिन पहले आरोपी गिरफ्तार
परिजनों की शिकायत पर गणपति नाका थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश चौधरी को 8 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। इसी बीच, आज (शुक्रवार) उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 51, 6, बीएनएस की धारा 64-2 एम, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम 1989 संशोधन 2015 की धारा 3-2 वी, 3-1 डब्ल्यू आई आई के तहत मामला दर्ज किया है। गणपति नाका थाना टीआई सुरेश महाले ने बताया कि शिकायत 7 अप्रैल को मिली थी और आरोपी को 8 अप्रैल को पकड़ा गया था। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को उल्टी हो रही थी और डॉक्टरों को भी दुष्कर्म की जानकारी नहीं थी, वे उल्टी का ही इलाज कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम पर बेटी की दोस्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
Source link