भोपाल में सरेराह डॉक्टर की आंख में मिर्च झोंकी, लूट: बाइक से टक्कर मारकर गिराया, कूल्हे की हड्डी टूटी; रेकी के बाद वारदात – Bhopal News

भोपाल में सरेराह डॉक्टर की आंख में मिर्च झोंकी, लूट:  बाइक से टक्कर मारकर गिराया, कूल्हे की हड्डी टूटी; रेकी के बाद वारदात – Bhopal News




भोपाल में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह डॉक्टर के साथ लूट कर ली। आरोपियों ने बाइक से उनकी साइकल को टक्कर मारी। आंख में मिर्च झोंकने के बाद उनके हाथ में पहना हुआ 11 तोला वजनी सोने का कड़ा छीन लिया। टक्कर लगने से डॉक्टर के पांव में फ्रेक्चर आया है। घायल डॉक्टर का इलाज जेपी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सुबह साइकलिंग करते वक्त आरोपियों ने लूटा टीआई भूपेंद्र कौल संधू के मुताबिक, प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले 50 साल के डॉक्टर मनोज वर्मा टीवी ट्रेनिंक सेंटर भोपाल के डायरेकटर हैं। हर रोज सुबह 8 बजे से दस बजे के बीच साइकलिंग करने निकलते हैं। शुक्रवार की सुबह दस बजे किलोल पार्क से दानिश आईस्क्रीम पार्लर के बीच, पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनके साइकिल को जोरदार टक्कर मारकर गिरा दिया। गिरते ही दो युवक बाइक से उतरे उन्होंने आंख में मिर्च झोंकी और डॉक्टर की जेब में रखा पर्स जिसमें ढाई हजार की नकदी थी। इसी के साथ उनकी स्मार्टवॉच और हाथ में पहना सोने का कड़ा छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बदमाश हथियार से लैस थे। पीड़ित बोले कूल्हे की हड्‌डी टूटी पीड़ित डॉक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। जोरदार टक्कर लगने के कारण उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है। जेपी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फरियादी का कहना है कि आरोपियों ने पहले पूरी ईलाके की रेकी करने के बाद, महज दो मिनट के भीतर पूरी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने साफ कहा था कि विरोध किया तो हत्या कर देंगे, मैं घबरा गया था। एक युवक हाथ में चाकू लिए था। उन्होंने आंख में मिर्च भी झोंक दी थी। लिहाजा मैं कुछ नहीं कर सका। हथियारों से लैस बदमाशों को देख मौके पर मौजूद लोग भी कुछ नहीं कर सके। आरोपियों के भागने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लूटे गए कड़े का वजन 11 तोला से अधिक था। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस टीआई ने बताया कि घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वारदात के तरीके से अंदाजा हो रहा है कि पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।



Source link