मधुमक्खियों के भीषण हमले में दर्दनाक हादसा, चौथी क्लास के मासूम की मौत, कई घायल

मधुमक्खियों के भीषण हमले में दर्दनाक हादसा, चौथी क्लास के मासूम की मौत, कई घायल


Last Updated:

Bee Attack: आगर-मालवा में मधुमक्खियों के हमले में एक चौथी क्लास के छात्र की मौत हो गई है. जब मधुमक्खियों ने हमला किया, तो स्कूल में परीक्षा चल रही थी और उसके बाद से ही हड़कंप मच गया. जबकि इस हमले में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं.

Zoom

आगर-मालवा में मधुमक्खियों का हमला

Agar Malwa Bee Attack: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है. सोयकतकला के स्वामी विवेकानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला हुआ और इस दौरान कक्षा चार के 9 साल के छात्र रमन की मौत हो गई. इस दौरान करीब आधा दर्जन बच्चे हमले में घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है. मधुमक्खियों के हमले में रमन को गंभीर हालत में रेफर किया गया था. झालावाड़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

स्कूल में चल रही थी परीक्षा
बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों ने जिस समय हमला किया, तब स्कूल में परीक्षा चल रही थी. अचानक से वहां पर मधुमक्खियां आ गईं, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया. स्कूल में कई जगह मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं. छात्रों ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इस दौरान आधा दर्जन छात्र घायल हो गए, जबकि चौथी क्लास के रमन की मौत हो गई.

अब घटना के बाद स्कूल में शोक का माहौल है. मासूम की मौत के बाद परिजन काफी दुखी हैं. घायलों का अभी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रशासन पूरे मामले की जानकारी में जुटा हुआ है.



Source link