पन्ना जिले में एक 19 साल के लड़के के साथ गलत काम करने और फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जिनमें से मुख्य आरोपी सोहिल खान का शहर में जुलूस भी निकाला गया। वहीं दूसरे आरोपी नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पीड़ित युवक ने बताया कि 5 अप्रैल को आरोपियों ने उसे फोन करके बस स्टैंड के पास एक लॉज में मिलने बुलाया। वहां उन्होंने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई, जिससे वह होश खो बैठा। इसी का फायदा उठाकर दो लड़कों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य (गलत काम) किया, जबकि उनका एक तीसरा साथी मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। वीडियो वायरल करने की धमकी और वसूली होश में आने पर आरोपियों ने युवक को डराया कि अगर उसने 30 हजार रुपए नहीं दिए, तो वे उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे और उसे जान से मार देंगे। डरे हुए युवक ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को सब कुछ बता दिया, जिसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज किया और शुक्रवार 10 अप्रैल को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान ने बताया कि तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Source link