स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम द्वारा 12 अप्रैल को 3 किमी रेल रन का आयोजन किया जाएगा। यह रन सुबह 6:30 बजे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ग्राउंड से शुरू होगी और समापन भी इसी स्थल पर किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सेवारत एवं सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में 1-10 वर्ष, 11-20 वर्ष, 21-30 वर्ष से लेकर 60-70 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। हर वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार प्रत्येक आयु वर्ग में विजेताओं को अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रन पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपने-अपने विभाग में उपलब्ध लिंक के माध्यम से पहले से पंजीकरण कर सकते हैं।
Source link