रहाणे का वो रॉयल बंगला, ‘स्वर्ग’ जैसा देता है फील, 5 खास बातें

रहाणे का वो रॉयल बंगला, ‘स्वर्ग’ जैसा देता है फील, 5 खास बातें


Last Updated:

Ajinkya Rahane royal home: मैदान पर अपनी शांत कप्तानी के लिए मशहूर अजिंक्य रहाणे मुंबई में एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं. उनका 20 करोड़ का समुद्री किनारे वाला अपार्टमेंट न केवल यूरोपीय डिजाइनों और इटैलियन मार्बल से सजा है, बल्कि वहां की ‘ट्रॉफी वॉल’ उनकी गौरवशाली क्रिकेट यात्रा की कहानी कहती है.कैसा है रहाणे का यह ‘ड्रीम होम’, जहां मॉडर्न लग्जरी और पारंपरिक संस्कार एक साथ बसते हैं, आइए जानते हैं.

Zoom

अजिंक्य रहाणे 20 करोड़ के अपार्टमेंट में रहते हैं.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत और भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार अजिंक्य रहाणे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले रहाणे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैदान की गहमागहमी से दूर रहाणे अपनी पत्नी राधिका धोपावकर और दो प्यारे बच्चों बेटी आर्या और बेटे राघव के साथ एक बेहद आलीशान घर में सुकून भरी जिंदगी जीते हैं. मुंबई के पॉश इलाके में स्थित रहाणे का घर लग्जरी, सादगी और आध्यात्मिक जड़ों का एक अद्भुत संगम है.

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का यह अपार्टमेंट मुंबई के सबसे महंगे और हाई-प्रोफाइल इलाकों में से एक में स्थित है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आलीशान घर की कीमत 20 करोड़ से भी ज्यादा है. हालांकि, प्रीमियम इंटीरियर और वहां से दिखने वाले नजारों को देखते हुए इसकी असली कीमत कहीं ज्यादा हो सकती है. इस घर की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘सी-फेसिंग’ होना है, जहां से अरब सागर का दीदार और मुंबई की शान ‘बांद्रा-वरली सी लिंक’ का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है.

अजिंक्य रहाणे 20 करोड़ के अपार्टमेंट में रहते हैं.

टेस्ट के वो 3 काले अध्याय…एक दिन में पूरी टीम दो बार हुई आउट, गिरे 20 विकेट, 74 साल पहले भारत के माथे पर लगा कलंक

यूरोपीय खूबसूरती और इटैलियन मार्बल का जादू
रहाणे और उनकी पत्नी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर घर की झलकियां साझा करते रहते हैं. घर का इंटीरियर मुख्य रूप से यूरोपीय सौंदर्यशास्त्र (European Aesthetics) से प्रेरित है. पूरे घर में क्रीम और ऑफ-व्हाइट टोन्स का इस्तेमाल किया गया है, जो आंखों को सुकून देता है. घर के फर्श पर लगा इटैलियन मार्बल इसे एक शाही अहसास देता है. लिविंग रूम काफी बड़ा और खुला रखा गया है, जिसमें लगी बड़ी खिड़कियां न केवल नैचुरल रोशनी को अंदर आने देती हैं, बल्कि समुद्र के नीले पानी को एक फ्रेम की तरह पेश करती हैं.

शहर के शोर से दूर एक सुकून का कोना है बालकनी
मुंबई जैसे भागदौड़ वाले शहर में एक बड़ी बालकनी होना किसी वरदान से कम नहीं है.रहाणे के घर की विशाल बालकनी समुद्र की ओर खुलती है. यह रहाणे का पसंदीदा कोना है, जहां वे अपने परिवार के साथ बैठकर समुद्र की ठंडी हवाओं और ‘सी-लिंक’ के मनमोहक नजारों का लुत्फ उठाते हैं. यह हिस्सा उनके घर को मुंबई की भीड़भाड़ से अलग एक शांत द्वीप की तरह बनाता है.

ट्रॉफी वॉल और व्यक्तिगत यादें
रहाणे का घर सिर्फ आलीशान सोफों और महंगी पेंटिंग्स सिर्फ सजा नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत और उपलब्धियों का गवाह भी है. घर का सबसे खास हिस्सा है वहां की ‘ट्रॉफी वॉल’. इंटरनेशलन क्रिकेट में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत (विशेषकर 2020-21 की ऑस्ट्रेलिया जीत) से लेकर आईपीएल की उनकी शानदार पारियों तक, उनकी हर उपलब्धि यहां खूबसूरती से सजी है. इसके अलावा, घर की एक दीवार पर रहाणे के एक मशहूर क्रिकेट शॉट का ‘म्यूरल’ भी बना है, जो इस घर को उनके व्यक्तित्व से गहराई से जोड़ता है.

पूजा का कमरा और आध्यात्मिक जड़ें
रहाणे की शख्सियत जितनी मॉडर्न है, वे अपनी परंपराओं से उतने ही जुड़े हुए हैं. उनके घर में एक समर्पित और शांत पूजा कक्ष है. रहाणे की गहरी आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे हर साल दिवाली पूजा के दौरान अपने क्रिकेट बैट को भी भगवान के चरणों में रखते हैं. यह कोना रहाणे के आध्यात्मिक पक्ष और उनके सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है.

सफलता और सादगी का संगम
अजिंक्य रहाणे का घर इस बात का उदाहरण है कि कैसे अपार सफलता के बाद भी इंसान अपनी जड़ों और परिवार से जुड़ा रह सकता है. जहां एक तरफ यूरोपीय डिजाइन और शानदार सुख-सुविधाएं उनकी कामयाबी को दर्शाती हैं, वहीं पूजा कक्ष और बच्चों के साथ बिताए जाने वाले सुकून के पल उनकी सादगी को बयां करते हैं. रहाणे का यह महल सिर्फ ईंटों और मार्बल से बना घर नहीं है, बल्कि एक क्रिकेटर के संघर्ष और उसके खूबसूरत मुकाम की कहानी है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link