रिसर्च के साथ रफ्तार निकाल रहे है अशोक शर्मा, गिल की गुडबुक में है ये गेंदबाज

रिसर्च के साथ रफ्तार निकाल रहे है अशोक शर्मा, गिल की गुडबुक में है ये गेंदबाज


होमखेलक्रिकेट

रिसर्च के साथ रफ्तार निकाल रहे है अशोक शर्मा, गिल की गुडबुक में है ये गेंदबाज

Last Updated:

 23 साल के अशोक शर्मा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने पिछले सीजन में ही लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपनी रफ्तार के कारण अशोक लगातार इस सीजन में चर्चा में हैं.

Zoom

गुजरात टाइटंस के अशोक शर्मा अपनी रफ्तार की वजह से आईपीएल 2026 में सुर्खियों में है

नई दिल्ली. अपनी तेज गेंदबाजी से क्रिकेट की दुनिया का ध्यान खींचने वाले अशोक शर्मा जानते हैं कि 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में खतरा होता है, लेकिन उनका मानना है कि समय पर सोने और अनुशासित जीवनशैली से इससे बचा जा सकता है. गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ने अपने दूसरे आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जिससे क्रिकेट जगत में उनकी चर्चा होने लगी.

23 साल के अशोक शर्मा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने पिछले सीजन में ही लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था. उनसे पहले मयंक यादव और उमरान मलिक जैसे तेज गेंदबाजों ने भी इसी तरह की धूम मचाई थी, लेकिन बार-बार चोट लगने की वजह से वे लगातार नहीं खेल पाए.

अपनी बॉडी को समझते है अशोक

अशोक का मजबूत पक्ष उनकी अतिरिक्त गति है और राजस्थान के इस तेज गेंदबाज को चोट के खतरे और उनसे बचने के तरीकों की पूरी जानकारी है. अशोक ने कहा, “अगर आप तेज गेंदबाज हैं तो चोट लगना तय है. इससे बचने का एक ही तरीका है समय पर सोना, अपनी रिकवरी और खाने-पीने पर ध्यान देना. मैं हर काम सही समय पर करता हूं और इसमें कभी चूकता नहीं. मैं अपनी दिनचर्या का सख्ती से पालन करता हूं. अपनी कसरत से मैं कभी समझौता नहीं करता.” अशोक किसान परिवार से आते हैं और जयपुर की अरावली क्रिकेट अकादमी से जुड़े हुए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने भी इसी अकादमी से अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था. अशोक के भाई को क्रिकेट खेलने का सपना छोड़ना पड़ा क्योंकि उस समय परिवार सिर्फ एक का ही खर्च उठा सकता था.

भारत की जर्सी चाहिए

किसी भी क्रिकेटर की तरह अशोक का भी सपना भारत के लिए खेलना है. वह हर फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं और गुजरात टाइटंस के साथ रहते हुए मुख्य कोच आशीष नेहरा, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज से तेज गेंदबाजी के बारे में बात करते हैं. अपनी पसंदीदा गेंद के बारे में अशोक ने कहा, “मुझे बैक ऑफ द हैंड स्लोअर और यॉर्कर सबसे ज्यादा पसंद हैं. मुझे सभी फॉर्मेट में खेलना अच्छा लगता है. चार दिवसीय क्रिकेट बहुत जरूरी है.

आईपीएल में गलती की गुंजाइश नहीं

अशोक से जब आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े अंतर के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, “आईपीएल में आप गलती नहीं कर सकते, जबकि घरेलू क्रिकेट में कई बार खराब गेंद फेंकने पर भी नुकसान नहीं होता.” उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें अपने परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का मौका दिया है. अशोक ने कहा, “आईपीएल के बाद मेरी जिंदगी में बहुत बदलाव आया है. मैं जहां था और जहां अब हूं, वहां तक पहुंचने में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. मेरा सपना भारत के लिए खेलना है.”.



Source link