शाजापुर में फोरलेन खुदाई में पाइपलाइन फूटी: शहर में हजारों लीटर पानी बहा, पेयजल की सप्लाई प्रभावित – shajapur (MP) News

शाजापुर में फोरलेन खुदाई में पाइपलाइन फूटी:  शहर में हजारों लीटर पानी बहा, पेयजल की सप्लाई प्रभावित – shajapur (MP) News




शाजापुर शहर में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार शाम एक बड़ी लापरवाही सामने आई। शिक्षा विभाग कार्यालय के पास जेसीबी से खुदाई करते समय पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच पाइपलाइन फूटते ही तेज दबाव के साथ पानी का फव्वारा निकलने लगा। इस घटना में हजारों लीटर पानी बह गया, जिससे मौके पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई। इसके कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जेसीबी के पंजे का उपयोग कर अस्थायी रूप से पाइपलाइन को दबाकर पानी का बहाव रोका गया। नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण चामुंडा माता मंदिर और हाउसिंग बोर्ड की पानी की टंकियां नहीं भर पाएंगी। उन्होंने कहा कि पानी को पूरी तरह खाली करना पड़ेगा। फिलहाल जलापूर्ति बंद कर दी गई है और मरम्मत कार्य शनिवार सुबह शुरू किया जाएगा। सीएमओ दीक्षित ने निर्माण एजेंसी को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए हैं।



Source link