‘हां हम बिहारी हैं जी…’ दिग्गज खिलाड़ियों के बीच वैभव सूर्यवंशी ने जमाई धाक

‘हां हम बिहारी हैं जी…’ दिग्गज खिलाड़ियों के बीच वैभव सूर्यवंशी ने जमाई धाक


होमखेलक्रिकेट

‘हां हम बिहारी हैं जी…’ दिग्गज खिलाड़ियों के बीच वैभव सूर्यवंशी ने जमाई धाक

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi orange cap list: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए. 266 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे वैभव ने यशस्वी जायसवाल और समीर रिजवी जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है. वैभव इस सीजन खेले गए अपने 4 मैचों में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी के सिर पर आया ऑरेंज कैप.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में रनों का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है. लेकिन सबसे सुखद अनुभव भारतीय फैंस के लिए यह है कि इस बार ‘ऑरेंज कैप’ की रेस में युवा भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेली गई एक और आतिशी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए. वैभव ने महज 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और उनके बल्ले से 7 कड़क छक्के और 8 चौके निकले.

इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 200 रन पूरे कर लिए हैं. वैभव का स्ट्राइक रेट (266.66) इस समय टूर्नामेंट में सबसे घातक नजर आ रहा है, जो यह बताता है कि वे सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि विपक्षी टीम से मैच छीन रहे हैं. ‘हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी. माटी को सोना कर दे, वैसी कलाकारी हैं जी…’ मनोज तिवारी का यह गाना बेशक सूर्यवंशी पर नहीं फिल्माया गया हो लेकिन जिस तरह से उन्होंने दिग्गजों के बीच अपनी बादशाहत जमाई है और बिहार को नई पहचान दिलाई है.उससे कहा जा सकता है कि यूं हीं नहीं कहा जाता कि एक बिहारी सब पर भारी.

वैभव सूर्यवंशी के सिर पर आया ऑरेंज कैप.

ऑरेंज कैप की रेस में युवाओं का बोलबाला
आईपीएल के इस सीजन में अब तक की टॉप-5 लिस्ट पर नजर डालें तो वहां भारतीय युवाओं का जलवा साफ दिखाई देता है. वैभव सूर्यवंशी 200 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, तो उनके ठीक पीछे राजस्थान रॉयल्स के ही साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल 183 रनों के साथ दूसरे नंबर पर जमे हुए हैं. यशस्वी का औसत (91.50) अविश्वसनीय है और वे दो बार नाबाद भी रहे हैं. तीसरे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 160 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी है. वहीं चौथे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी 155 रनों के साथ मौजूद हैं.टॉप-5 की इस लिस्ट में हेनरिक क्लासेन (145 रन) इकलौते विदेशी खिलाड़ी हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं.

क्यों खास है वैभव का यह प्रदर्शन?
वैभव सूर्यवंशी की खासियत यह है कि वे पहली ही गेंद से प्रहार करना शुरू कर देते हैं. उनके 200 रनों के सफर में अब तक 18 चौके और 18 छक्के शामिल हैं, जो उनकी पावर-हिटिंग क्षमताओं को दर्शाता है. आरसीबी के खिलाफ मैच में उनकी 78 रनों की पारी ने न केवल राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि उन्हें ‘ऑरेंज कैप’ का प्रबल दावेदार भी बना दिया है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link