हो गया ऐलान, LGS ने बुलाया वानिंदु हसरंगा का रिप्लेसमेंट, 34 साल का प्लेयर पहली बार खेलेगा IPL
Last Updated:
नई दिल्ली: लखनऊ सुपरजायंट्स ने वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. 34 साल के साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को बतौर रिप्लेसमेंट प्लेयर बुलाया गया है. रेस में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान और इंग्लैंड के लियाम डॉसन जैसे खिलाड़ी भी थे, लेकिन लखनऊ फ्रेंचाइजी ने लिंडे को चुना है. जॉर्ज लिंडे पहली बार आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं.
कैसा है जॉर्ज लिंडे का करियर?
जॉर्ज लिंडे ने अपने टी-20 करियर में भारत के खिलाफ दो मैच खेले हैं. 2025 में जब साउथ अफ्रीकी टीम भारत आई थी, तब अहमदाबाद में खेले गए पांचवें मैच में लिंडे ने संजू सैमसन को आउट किया था. उनके ओवरऑल करियर की बात करें तो बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स ने तीन टेस्ट, चार वनडे और 37 टी-20 में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…