Last Updated:
Indore News: स्कूलों का नया सेशन शुरू हो चुका है. ऐसे में तमाम निजी स्कूल अभिभावकों को पर चुनिंदा दुकान से किताब-कॉपी, ड्रेस आदि खरीदने का दबाव बना रहे हैं. ऐसे ही एक मामला इंदौर के महू से सामने आया. इसके बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. जानें पूरा माजरा…
इंदौर कलेक्टर.
रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता
Indore News: स्कूलों में कॉपी-किताबों, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म की खरीद में मनमानी व मोनोपोली रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर महू क्षेत्र के श्री साईं एकेडमी स्कूल और विद्या श्री स्टेशनरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
क्लास में आने से बच्चों को रोका!
शिकायतों के अनुसार, स्कूल संचालक और स्टेशनरी दुकानदार मिलकर अभिभावकों पर दबाव बना रहे थे कि वे केवल एक ही निर्दिष्ट दुकान से महंगी किताबें, कॉपी और अन्य सामग्री खरीदें. अन्य दुकानों से सामान लाने पर छात्रों को क्लास में आने या परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा था. यह कलेक्टर के पूर्व आदेशों का सीधा उल्लंघन था, जिसमें स्पष्ट रूप से किसी भी दुकान से सामान खरीदने की स्वतंत्रता दी गई थी.
सीएम ने दिए थे कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की. कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूल संचालकों और स्टेशनरी दुकानदारों की मिलीभगत पर नकेल कसने के लिए सख्त हिदायत दी थी. FIR में कॉपी-किताबों की जबरन खरीद, अधिक मूल्य वसूली और अभिभावकों पर अनुचित दबाव बनाने के आरोप शामिल हैं.
अभिभावकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
वहीं, प्रशासन ने अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और फीस से संबंधित किसी भी मनमानी की शिकायत के लिए अभिभावक नंबर 7312431117 पर संपर्क कर सकते हैं. यह हेल्पलाइन कार्यालयीन समय में सक्रिय रहेगी और प्राप्त शिकायतों पर तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
अभिभावक तुरंत दें जानकारी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि स्कूलों में अभिभावकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा, ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभिभावकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या अधिक मूल्य वसूली की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन पर दें.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें