इंदौर वंदे मातरम् विवाद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, राहुल गांधी, जीतू पटवारी पर साधा निशाना
CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम परिषद में वंदे मातरम् गाने से इंकार करने के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि यह देश के सम्मान से जुड़ा विषय है. CM ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है.