Kia India घरेलू बाजार में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. पिछले महीने भी कंपनी की सेल में यही देखने को मिला. मार्च 2026 में इन्होंने कुल 29,112 यूनिट बेची हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 25,525 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें, तो Kia Sonet कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Seltos और Carens की बिक्री में भी धमाकेदार बढ़ोतरी देखने को मिली है. दूसरी ओर Carnival और Syros की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Kia Sonet
जैसा कि आपको बताया, सेल के मामले में पहले नंबर पर किआ सोनेट है. पिछले महीने इसकी कुल 12,012 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं सोनेट की कुल 7,705 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 56 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.31 लाख से शुरू होकर ₹14 लाख तक जाती है. सब-कॉम्पैक्ट SUV का बोल्ड डिजाइन टाइगर नोज ग्रिल, LED हेडलैंप्स और स्पोर्टी लाइन्स से आकर्षक है. इंटीरियर प्रीमियम है. इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, BOSE साउंड और एंबियंट लाइटिंग मिलती है.
फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग, 360° कैमरा, ADAS लेवल-1, कनेक्टेड कार टेक शामिल हैं और सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ESC, ISOFIX और स्टैंडर्ड TPMS मिलते हैं. इंजन ऑप्शन में 1.2L पेट्रोल (83 PS), 1.0L टर्बो पेट्रोल (120 PS) और 1.5L डीजल (100-115 PS) शामिल हैं. क्लेम्ड माइलेज 18-24 kmpl तक जाता है.
Kia Seltos
सेल के मामले में दूसरे नंबर पर किआ सेल्टॉस है. इस SUV को मार्च 2026 में 11,041 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 6,525 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Kia Carens
लिस्ट में तीसरे नंबर पर कैरेंस है. पिछले महीने इसकी कुल 5,933 यूनिट डिस्पैच की गईं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 5,512 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Kia Carnival
बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर कार्निवाल है. पिछले महीने इसको मात्र 67 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 230 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई भारी-भरकम गिरावट को दर्शाता है.
Kia Syros
टॉप-5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाली साइरोस को अब न के बराबर ग्राहक मिल रहे हैं. पिछले महीनो इसकी मात्र 59 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं कुल 520 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई भारी गिरावट को दर्शाता है. वहीं, Kia EV 6 और EV 9 को एक भी ग्राहक नहीं मिला.