Last Updated:
Ujjain News: मुंबई और काशी के बाद अब उज्जैन के छात्रों के लिए भी नई राह खुल गई है. एमबीए में टेंपल मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कुलगुरु ने इसकी पुष्टि की है. यह कोर्स धार्मिक संस्थानों के बेहतर संचालन और प्रबंधन में छात्रों को विशेषज्ञ बनाएगा.
Ujjain News: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में धर्म-कर्म के साथ शिक्षा को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. अवंतिका नगरी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है. अब छात्र एमबीए के तहत टेंपल मैनेजमेंट का विशेष कोर्स कर सकेंगे. यह कोर्स सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में संचालित किया जाएगा. हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस कोर्स के जरिए छात्रों को मंदिरों के संचालन, प्रबंधन और संरक्षण की आधुनिक तकनीकों की शिक्षा दी जाएगी. इससे न केवल धार्मिक स्थलों की व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे. यह पहल उज्जैन को धार्मिक शिक्षा और पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.
सम्राट विक्रमादित्य ने किया छात्रों को आमंत्रण
बता दें कि उज्जैन से एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत होने जा रही है. सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय अब एमबीए में टेंपल मैनेजमेंट जैसा विशेष कोर्स शुरू करने जा रहा है. कुलगुरु अर्पण भारद्वाज के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस तरह का यह पहला प्रयास होगा, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में शुरू किया जा रहा है. उज्जैन धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र है, ऐसे में मंदिरों के बेहतर संचालन, प्रबंधन और रखरखाव के लिए प्रशिक्षित लोगों की जरूरत महसूस की जा रही है. इस कोर्स के जरिए छात्र धार्मिक व्यवस्थाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझ सकेंगे. खास बात यह है कि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल अनुभव भी मिलेगा, जिससे वे मंदिर प्रबंधन की बारीकियां बेहतर तरीके से सीख पाएंगे.
कब तक ले सकते हैं हिस्सा
सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. कुलसचिव अनिल शर्मा के अनुसार, विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं और संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए 30 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं. इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यहां स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं. पाठ्यक्रमों में कला, समाज विज्ञान, कृषि, विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग, कॉमर्स, मैनेजमेंट, पत्रकारिता, जनसंचार, फॉरेंसिक साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, विधि और शारीरिक शिक्षा जैसे कई विषय शामिल हैं. साथ ही टेंपल मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स के लिए भी जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें