कब लौटेंगे धोनी? होटल से कर रहे हैं गाइड, कैप्टन ने बताया वापसी का प्लान

कब लौटेंगे धोनी? होटल से कर रहे हैं गाइड, कैप्टन ने बताया वापसी का प्लान


होमखेलक्रिकेट

कब लौटेंगे धोनी? होटल से कर रहे हैं गाइड, कैप्टन ने बताया वापसी का प्लान

Last Updated:

MS Dhoni Injury Update: पिंडली की चोट के कारण मैदान से दूर एमएस धोनी भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में टीम के साथ नहीं थे, लेकिन उनका मार्गदर्शन टीम के साथ बना रहा.सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान खुलासा किया कि माही भाई होटल से ही टीम को सपोर्ट कर रहे हैं और जल्द ही वापसी करेंगे. लगातार तीन हार के बाद संकट में घिरी चेन्नई को अब अपने ‘थाला’ की मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है.

Zoom

एमएस धोनी 14 को केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं.

नई दिल्ली. चेपॉक का मैदान, पीली जर्सी का शोर और हर तरफ बस एक ही गूंज धोनी-धोनी. लेकिन जब चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के लिए टॉस हुआ, तो मैदान पर रुतुराज गायकवाड़ के साथ एमएस धोनी की कमी खली. सीएसके के कप्तान गायकवाड़ ने फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ाते हुए एक बड़ा अपडेट दिया कि धोनी जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन फिलहाल वे होटल से ही टीम का उत्साह बढ़ा रहे है.

आईपीएल के इस सीजन में एमएस धोनी (MS Dhoni) के मैदान पर न होने से फैंस काफी मायूस हैं. धोनी फिलहाल पिंडली की चोट (Calf Injury) से जूझ रहे हैं और प्री-सीजन ‘रोर’ इवेंट के बाद से उन्हें मैदान पर नहीं देखा गया है.टॉस के समय गायकवाड़ ने कहा, ‘वह होटल में बैठकर हमें सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन बहुत जल्द वे मैदान पर नजर आएंगे.’ रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी का लक्ष्य बना रहे हैं.

एमएस धोनी 14 को केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं.

मुश्किल दौर में चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई के लिए यह सीजन अब तक किसी दुःस्वप्न जैसा रहा है. टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, सभी विभाग संघर्ष करते दिख रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ टॉस हारने के बाद गायकवाड़ ने कहा कि पिच थोड़ी सूखी है, लेकिन टीम को खुद पर भरोसा है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि टीम हर विभाग में सुधार कर रही है और बस कुछ अहम पलों में चूक होने की वजह से जीत हाथ से निकल रही है.

संजू सैमसन की कप्तानी वाली नई सीएसके
इस सीजन में सबसे बड़ा बदलाव संजू सैमसन का सीएसके में शामिल होना है.धोनी की अनुपस्थिति में संजू न केवल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, बल्कि टीम के संकटमोचक भी बने हुए हैं. दिल्ली के खिलाफ मैच में भी संजू ने शानदार 52 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी.

क्या केकेआर के खिलाफ दिखेगा ‘थाला’ का जादू?
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दिल्ली के खिलाफ यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि वापसी की जंग है. गायकवाड़ और उनकी सेना को पता है कि धोनी भले ही मैदान पर न हों, लेकिन उनकी रणनीति और गाइडेंस ड्रेसिंग रूम में मौजूद है. फैंस अब 14 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब ‘चेपॉक का राजा’ अपनी पिंडली की चोट को मात देकर दोबारा बल्ला थामेगा. अगर सीएसके आज का मैच जीत जाती है, तो यह धोनी की वापसी के लिए एक बेहतरीन स्वागत होगा.क्या रुतुराज की कप्तानी और संजू के अनुभव के दम पर चेन्नई अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link