क्या दिल्ली के खिलाफ आज के मैच से होगी धोनी की वापसी? कोच ने दिया अपडेट

क्या दिल्ली के खिलाफ आज के मैच से होगी धोनी की वापसी? कोच ने दिया अपडेट


होमखेलक्रिकेट

क्या दिल्ली के खिलाफ आज के मैच से होगी धोनी की वापसी? कोच ने दिया अपडेट

Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स अपने चहेते स्टार महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोट की वजह से बाहर हुए इस खिलाड़ी को लेकर टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपडेट दिया है. उन्होंने ये तो नहीं बताया कि वापसी कर होगी लेकिन कहा कि वो जल्दी फिट होकर लौटेंगे.

Zoom

क्या दिल्ली के खिलाफ आज के मैच से होगी धोनी की वापसी? कोच ने दिया अपडेट

नई दिल्ली.  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम का हाल बुरा है. लगातार तीन मैच हारकर अंक तालिका में टीम सबसे नीचे पहुंच चुकी है. टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी की स्थिति पर अपडेट दिया है. पूर्व कप्तान चोट के कारण टूर्नामेंट के पहले तीन मैचों में नहीं खेल पाए हैं. धोनी इस समय अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं. वो इस समय रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को फॉलो कर रहे हैं.

फ्लेमिंग ने CSK और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, धोनी वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. कोच ने धोनी की वापसी के लिए कोई तारीख या मैच के बारे में नहीं बताया. इसके बाद फैंस के लिए अपने चहेते स्टार को देखने का इंतजार और लंबा हो गया. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही धोनी के चोटिल होकर मैच से बाहर होने की खबर आई थी.

CSK इस सीजन में काफी संघर्ष कर रही है. अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है, टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है. धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम को काफी नुकसान पहुंचा रही है. एक अच्छी खबर यह है कि ब्रेविस जल्द ही प्लेइंग XI में वापसी कर सकते हैं. इससे बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत हो सकता है. एक इवेंट में ब्रेविस ने अपनी वापसी का संकेत देते हुए कहा, “11 तारीख को आप लोगों से मिलेंगे… हर मैच, हर जगह खेलेंगे.” उनकी वापसी से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिल सकती है.

एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली है. लेकिन बल्लेबाजी में वह संघर्ष कर रहे हैं. CSK के लिए अपने पहले दो मैचों में उन्होंने सिर्फ 6 और 7 रन बनाए हैं. टीम को उम्मीद है कि टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ प्रदर्शन में सुधार होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी पूरी तरह फिट होने के करीब हैं. वह एक फिटनेस टेस्ट पहले ही दे चुके हैं और जल्द ही दूसरा टेस्ट देने वाले हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ CSK के अगले मैच में उपलब्ध हो सकते हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link