चलती ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ी: नरसिंहपुर स्टेशन पर मिला तुरंत इलाज – Narsinghpur News

चलती ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ी:  नरसिंहपुर स्टेशन पर मिला तुरंत इलाज – Narsinghpur News




शनिवार को संघमित्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। 51 वर्षीय दिलीप शाह दानापुर से बेंगलुरु जा रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नरसिंहपुर और जबलपुर के रेलवे अधिकारियों को तत्काल अलर्ट किया गया। ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे चिकित्सक डॉ. आरआर कुर्रे ने तुरंत यात्री की जांच की और उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया। समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता से यात्री की हालत में सुधार हुआ। आवश्यक दवाइयां देने के बाद उन्हें आगे की यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई। रेलवे प्रशासन की तत्परता से यात्री को समय पर उपचार मिल सका।



Source link