तत्काल सस्पेंड करो, कर्मचारी नालायक हैं…ग्वालियर में भूमिपूजन करने गए मंत्री क्यों भड़के?
ग्वालियर में वार्ड-52 में विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन करने मंत्री नारायण सिंह कुशवाह पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में नगर निगम के जोनल ऑफिसर सहित कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा. इसके बाद मंत्री जी ने एक्शन लेने की सोची और उन्होंने ग्वालियर कमिश्नर संघ प्रिय को फोन लगाया. फोन पर उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी नालायक हो गए हैं. मंत्री भूमिपूजन करने आया है आपके अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम बनाते है और उपस्थित नहीं हैं ऐसे नहीं चलेगा. जेडओ को तत्काल सस्पेंड करो और मुझे ऑर्डर भेजो. इसके बाद भी मंत्री जी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने कहा कि मंत्री लेवल का आदमी यहां बैठा है जिसका कार्यक्रम है वही लोग नहीं हैं. फिर यह नाटकबाजी क्यों? इस दौरान कमिश्नर संघ प्रिय ने ZO से बात करने की बात कही, मंत्री ने कहा कि जो मैं कह रहा हूं. वह करिए वरना आपसे आज के बाद कोई काम की बात नहीं करुंगा.