तारादेही में ऑटो पार्ट्स की दुकान पर छापा: दमोह पुलिस ने बरामद की 98 हजार की शराब, मौके से भागा आरोपी – Damoh News

तारादेही में ऑटो पार्ट्स की दुकान पर छापा:  दमोह पुलिस ने बरामद की 98 हजार की शराब, मौके से भागा आरोपी – Damoh News




दमोह जिले की तारादेही पुलिस ने शनिवार को एक ऑटो पार्ट्स दुकान के पीछे छापेमारी कर 98 हजार रुपए की 19 पेटी अवैध शराब बरामद की है। ऑटो पार्ट्स दुकान की आड़ में शराब का भंडारण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तारादेही के बायपास तिराहे पर स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान के पीछे अवैध शराब छिपाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान के पीछे बने एक कमरे में दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज थाना प्रभारी आलोक तिरपुडे ने बताया कि यह दुकान साहिल पिता राजेश घोषी की है। पुलिस ने आरोपी साहिल घोषी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी साहिल घोषी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा। तारादेही पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कर दी है।



Source link