नाबालिग लड़की मिली, साथ ले जाना वाला गिरफ्तार: आरोपी को राजस्थान के कोटा से पकड़ा, ग्राम मझानिया का रहने वाला – shajapur (MP) News

नाबालिग लड़की मिली, साथ ले जाना वाला गिरफ्तार:  आरोपी को राजस्थान के कोटा से पकड़ा, ग्राम मझानिया का रहने वाला – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के थाना सुनेरा पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को थाना सुनेरा क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका को ग्राम मझानिया निवासी आरोपी कान्हा द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर गुना और राजस्थान तक दबिश दी गई। टीम ने कोटा (राजस्थान) से आरोपी और बालिका को 10 अप्रैल को बरामद किया। शनिवार कों बालिका के बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।



Source link