पन्ना-छतरपुर बायपास पर बस गड्ढे में घुसी: स्टीयरिंग फेल होने से हादसा, सभी यात्री सुरक्षित – Panna News

पन्ना-छतरपुर बायपास पर बस गड्ढे में घुसी:  स्टीयरिंग फेल होने से हादसा, सभी यात्री सुरक्षित – Panna News




पन्ना-छतरपुर बाईपास पर शनिवार शाम एक यात्री बस बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। अजयगढ़ से पन्ना आ रही सिल्वर बस सर्विस (क्रमांक MP-35, P-0172) की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई थी। हादसे के वक्त बस में लगभग दो दर्जन यात्री सवार थे। चालक का बस से नियंत्रण हटते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई। प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि बड़ी माता मंदिर के पास पहुंचते ही बस लहराने लगी और सड़क से नीचे उतर गई। बस के अचानक रुकने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि बस पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा जनहानि टल गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने तत्परता से बस की खिड़कियों और दरवाजे से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चलती बस की स्टीयरिंग अचानक फेल होना ही हादसे का मुख्य कारण है। यात्रियों ने बताया कि चालक की सूझबूझ के कारण बस किसी बड़े पेड़ या गहरे गड्ढे से टकराने से बच गई। घटना के बाद बाईपास पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे की अन्य तस्वीरें…



Source link