Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

परासिया में बैंक के अंदर चली गोली में केस दर्ज: छिंदवाड़ा में सुरक्षाकर्मी की लापरवाही से खाता धारक हुआ था घायल – Chhindwara News

Madhya Pradesh Samachar11/04/2026
परासिया में बैंक के अंदर चली गोली में केस दर्ज:  छिंदवाड़ा में सुरक्षाकर्मी की लापरवाही से खाता धारक हुआ था घायल – Chhindwara News

छिंदवाड़ा: तहसील कार्यालय के सामने स्थित एक बैंक में उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब सुरक्षाकर्मी की 12 बोर बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे लगने से एक खाताधारक घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी गार्ड के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल कों तामिया क्षेत्र के साजकुही निवासी 60 वर्षीय रामनारायण उईके बैंक में अपनी पासबुक एंट्री कराने पहुंचे थे। इसी दौरान बैंक में तैनात निजी सुरक्षा कंपनी के गार्ड किशोर कराड़े (47), निवासी वार्ड क्रमांक 2 परासिया, की बंदूक से लापरवाहीवश गोली चल गई। गोली के छर्रे रामनारायण के पैर में जा लगे, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत परासिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। एएसआई रामकुमार धुर्वे ने बताया कि घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी किशोर कराड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Source link

Tagged Account Holder Injured, Bank Firing, Chhindwara news, Guard Negligence, madhya pradesh crime, Parasia Bank

Post navigation

⟵ स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के बीच तलाक: 2022 में हुई थी शादी, फरवरी 2025 में हुआ झगड़ा, स्वीटी बोलीं-अब गेम पर फोकस – Hisar News
Mahindra Scorpio बनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग SUV, थार और बोलेरो रह गए पीछे ⟶

Related Posts

अश्लील वीडियो बनाकर दो साल तक करता रहा शोषण:  भिंड के मेहगांव क्षेत्र की घटना, आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज – Bhind News
अश्लील वीडियो बनाकर दो साल तक करता रहा शोषण: भिंड के मेहगांव क्षेत्र की घटना, आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज – Bhind News

भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में एक महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने…

कोविड की समीक्षा: जिले के प्रत्येक वार्ड में खुलेंगे नि:शुल्क वैक्सीनेशन केन्द्र, निजी अस्पतालों को शहर में मोबाइल वैक्सीनेशन यूनिट शुरू करने की दी जा रही अनुमति
कोविड की समीक्षा: जिले के प्रत्येक वार्ड में खुलेंगे नि:शुल्क वैक्सीनेशन केन्द्र, निजी अस्पतालों को शहर में मोबाइल वैक्सीनेशन यूनिट शुरू करने की दी जा रही अनुमति

Hindi News Local Mp Indore Indore Coronavirus Update; Divisional Commissioner Dr. Sharma Reviewed Current Status Of COVID Ads से है…

जिद में उठाया आत्मघाती कदम: होली पर्व पर मायके जाने की जिद, पति ने फसल कटने के बाद भेजने का बोला तो दो बच्चों की मां ने पी लिया जहर
जिद में उठाया आत्मघाती कदम: होली पर्व पर मायके जाने की जिद, पति ने फसल कटने के बाद भेजने का बोला तो दो बच्चों की मां ने पी लिया जहर

Hindi News Local Mp Sagar The Insistence Of Going To The Holi Festival Maiden, The Husband Said To Send After…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories