अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में शिक्षक कमलेश सिंह टेकाम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम घुसरवार के पास उनकी बाइक सड़क पर अचानक आई एक गाय से टकरा गई। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कमलेश सिंह टेकाम (पिता हरि सिंह टेकाम) करनपठार थाना क्षेत्र के अमदरी गांव स्थित एक स्कूल में कार्यरत हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब वे शाम को अपने घर ग्राम भेजरी लौट रहे थे। घुसरवार गांव के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई, जिससे बचने के प्रयास में उनकी बाइक सीधे गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक दूर जा गिरी और शिक्षक कमलेश सिंह टेकाम सड़क पर गिर गए। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने उन्हें उठाकर सड़क किनारे रखा और परिजनों के साथ 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
Source link