Last Updated:
भिंड में एक पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक ऐसी चाल चली, जिसने सभी को हैरान कर दिया. पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची. इसके बाद प्रेमी ने पति को गोली मार दी. लेकिन पत्नी ने घटना को लूट की वारदात बताया था और पति की अंत्येष्ठि भी करवा दी. इसके बाद पुलिस की जांच में हत्याकांड का खुलासा हुआ है.
पत्नी ही निकली पति की कातिल
Bhind News: मध्य प्रदेश में इंदौर के राजा रघुवंशी के केस के बाद ऐसे कई मामले में सामने आए हैं, जिनमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. अब इस कड़ी में भिंड में भी सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है. जहां एक पति नीलेश जाटव अपनी तीन साल की बेटी और पत्नी के साथ ससुराल से गांव जा रहा था, तब कुछ अज्ञात हमलावरों ने आकर नीलेश को गोली मार दी. फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. अब कहानी में एक नया मोड़ आया है, जहां पता चला है कि पति को मरवाने में पत्नी का पूरा हाथ है और इसमें उसका साथ प्रेमी ने दिया है.
बाद में अटेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और मामले का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि पत्नी (रुबी) का प्रेमी (विशाल जाटव) से पिछले 7-8 साल से अफेयर चल रहा था और वह व्हाट्सऐप पर खूब चैटिंग करती थी. इसी वजह से पत्नी ने पति (नीलेश जाटव) को रास्ते हटाने के लिए सुनियोजित तरीके से चाल चली. जब पति और पत्नी मोटरसाइकिल से ससुराल से गांव आ रहे थे और इस दौरान उनकी बच्ची भी साथ थी. तब प्रेमी (विशाल जाटव) ने दूसरी बाइक से आकर पति को गोली मार दी. इस दौरान पत्नी ने बैग गिरने का भी बहाना किया और वह बाइक से दूर हो गई थी. ताकि उसका प्रेमी सही से गोली मार सके. इसके बाद पत्नी ने अपनी मासूम बच्ची के सामने ही पति की हत्या करवा दी.
पति की हत्या के बाद चीखें मारकर रोने लगी पत्नी
बाद में जब पति को गोली लग गई, तो पत्नी चीखें मार मारकर रोने लगी. इसके बाद उसने अपने देवर को भी फोन किया और कहा की जल्दी आओ अनहोनी घटना हो गई. फिर पति को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद वहां पति (नीलेश जाटव) को मृत घोषित कर दिया था. खास बात ये रही कि नीलेश के अंत्येष्टि में आरोपी शामिल रहा.
पुलिस के सामने पुलिस ने उगला सच
बाद में पुलिस ने अलग-अलग तरीके से पूछताछ की, तो पत्नी ने सच उगल दिया. पत्नी ने वारदात को लूट का रूप देने की योजना बनाई थी. पुलिस जांच में साजिश की पूरी कहानी सामने आई है. पुलिस की तरफ से बताया गया कि गोली मारे जाने से पहले ही पत्नी ने कुछ देर पहले प्रेमी से बात की थी. उससे उसका राज खुल गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. जिस बाइक पर बैठकर प्रेमी आया था, उसे उसका साथी राजेश कुशवाहा चला रहा था. राजेश अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.