भोपाल AIIMS में चूहों का ‘आतंक’, नवजातों की सुरक्षा पर संकट, पेस्ट कंट्रोल भी नहीं आया काम

भोपाल AIIMS में चूहों का ‘आतंक’, नवजातों की सुरक्षा पर संकट, पेस्ट कंट्रोल भी नहीं आया काम


Last Updated:

Bhopal AIIMS: भोपाल एम्स के चिल्ड्रन वार्ड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया है. जहां वार्ड में चूहे घूमते दिखाई दिए हैं. इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है और अस्पताल प्रबंधन पर बड़े सवाल भी खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की सफाई भी सामने आई है.

Zoom

भोपाल एम्स के अति सुरक्षित वार्ड में चूहे

(रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)

Rat In Bhopal AIIMS: मध्य प्रदेश की भोपाल में एम्स अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अति सुरक्षित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में चूहे घूमते हुए मिले. इससे नवजात बच्चों की सुरक्षा पर संकट खड़ा हो गया और चूहों के द्वारा उन्हें खाने का डर भी सताने लगा.

बताया जा रहा है कि 20 बेड वाले NICU वार्ड में हमेशा सभी बेड भरे रहते हैं. ऐसे में यहां चूहों का आना बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है. कई दिनों से वार्ड में चूहों की आवाजाही की शिकायत मिल रही थी. शिकायतें बढ़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पेस्ट कंट्रोल भी कराया, लेकिन इसके बावजूद चूहों के दिखने की खबरें सामने आ रही हैं. इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मॉनिटरिंग सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.

अस्पताल प्रबंधन ने दे दी ये सफाई
अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वह पेस्ट कंट्रोल के दौरान के हैं. एक अच्छी टीम की देखरेख में पेस्ट कंट्रोल का काम चल रहा है और चूहे बाहर भी निकल रहे हैं.

इंदौर के एमवाय अस्पताल में हुई थी दर्दनाक घटना
आपको बता दें कि पिछले साल इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत का मामला सामने आया था. इंदौर में जब नवजातों को चूहों ने कुतर दिया था, जिससे हड़कंप मचा गया था. यह घटना उन वॉर्डों में हुई थी, जो सबसे सुरक्षित माने जाते थे. ऐसे में भोपाल एम्स की यह स्थिति और भी चिंताजनक मानी जा रही है. अस्पताल में भर्ती नवजातों के परिजनों को चिंता सताने लगी है.



Source link