रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला अधेड़ का शव: गढ़ाकोटा का रहना वाला था मृतक; सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त – Damoh News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला अधेड़ का शव:  गढ़ाकोटा का रहना वाला था मृतक; सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त – Damoh News




दमोह जिले के बांदकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शनिवार दोपहर एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यात्रियों की सूचना दिए जाने के बाद जीआरपी और बांदकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जिसके बाद आजाद वार्ड, गढ़ाकोटा निवासी उमाशंकर भोरहरि (50 वर्ष) के रूप में उसकी शिनाख्त हुई। बांदकपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है। परिजन गढ़ाकोटा से बांदकपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल, शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मृतक ने प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर यात्रियों के बैठने के लिए रखी कुर्सियों के ऊपर लगे टीन शेड की रॉड से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी। टीन शेड से बांधा था फंदा जीआरपी पुलिस के एसआई होरीलाल चौधरी ने बताया कि बांदकपुर स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म क्रमांक एक के कटनी साइड सबसे आखिर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव टीन शेड के नीचे फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की शिनाख्त गढ़ाकोटा निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छोटा स्टेशन है बांदकपुर बांदकपुर स्टेशन बहुत छोटा स्टेशन है। यहां एक्सप्रेस ट्रेन गिनी चुनी ही रुकती है। पैसेंजर ट्रेन यहां पर रूकती है। इसलिए यात्रियों की आवाजाही भी बहुत कम रहती है। प्लेटफार्म सुनसान होने के चलते अधेड़ के द्वारा फांसी लगाई गई। यदि समय पर किसी की नजर पड़ जाती तो उसकी जान बच भी सकती थी।



Source link