वैभव की बैटिंग पर ये क्या बोल गए भुवनेश्वर, तूफानी बैटिंग ने उड़ाए होश

वैभव की बैटिंग पर ये क्या बोल गए भुवनेश्वर, तूफानी बैटिंग ने उड़ाए होश


होमखेलक्रिकेट

वैभव की बैटिंग पर ये क्या बोल गए भुवनेश्वर, तूफानी बैटिंग ने उड़ाए होश

Last Updated:

Bhuvneshwar Kumar statement इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा रहे हैं. वैभव ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में धुआंधार अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली. उनके इस दमदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी उनके फैन हो गए.

Zoom

भुवनेश्वर कुमार ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही 15 साल हो लेकिन वह काफी परिपक्वता और स्पष्टता के साथ बल्लेबाजी करते हैं. सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से जीत दिलाई. भुवनेश्वर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ जिस तरह से वह शॉट्स खेलता है , वह बाकायदा क्रिेकेट शॉट होते हैं. 15 वर्ष की उम्र में वह काफी परिपक्व है. जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, हमें उसे इसका श्रेय देना चाहिये.’’

उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी कभी भी पूरी तरह से दबाव में नहीं थी. उन्होंने कहा ,‘‘ यह टी20 मैच है. वह युवा है और अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है. वह परिपक्वता से बल्लेबाजी कर रहा है लेकिन हमें कभी भी यह नहीं लगा कि हम पर पूरी तरह से दबाव बन गया है. अगर एक 15 साल का लड़का इस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है या वह 25 का भी हो, यह टी20 मैच में होता है.’’

खराब फील्डिंग के कारण आरसीबी को हुआ नुकसान

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रणनीति बनाई थी और एक कैच भी छूटा लेकिन यह क्रिकेट में होता है. हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर सके और यह टी20 क्रिकेट का हिस्सा है. हम बहुत चिंतित नहीं हैं.” लेग स्पिनर सुयश शर्मा की जगह हरफनमौला वेंकटेश अय्यर को उतारने के बारे में

उन्होंने कहा ,‘‘ पावरप्ले में स्पिनरों का प्रयोग मुश्किल है. हमारे पास बायें हाथ का एक ही स्पिनर है और हमने सुयश की जगह इंपैक्ट सब को चुना.’’ उन्होंने कहा ,‘‘हमारे पास आफ स्पिनर नहीं था. बायें हाथ का गेंदबाज बायें हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी करे तो समझ में आता है. हमने वही किया जो कर सकते थे और वेंकटेश ने अच्छी बल्लेबाजी की.’’

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link