शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 1 बजे पनवाड़ी ब्रेकर कट पॉइंट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य सुरक्षित बताए गए। घायलों की पहचान गुना निवासी सुनीता धाकड़ और रेखा धाकड़ के रूप में हुई है। रेखा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सुनीता को हल्की चोटें लगी हैं। दोनों को डायल 112 की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग उज्जैन में भर्ती संजय धाकड़ के पिता का हालचाल जानने जा रहे थे, तभी पनवाड़ी के पास यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Source link