संजू सैमसन के ऐतिहासिक शतक से सीएसके का खुला खाता, 3 हार के बाद मिली जीत

संजू सैमसन के ऐतिहासिक शतक से सीएसके का खुला खाता, 3 हार के बाद मिली जीत


होमखेलक्रिकेट

संजू सैमसन के ऐतिहासिक शतक से सीएसके का खुला खाता, 3 हार के बाद मिली जीत

Last Updated:

Chennai Super Kings First wins in IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया. संजू सैमसन के ऐतिहासिक शतक की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया. सीएसके को तीन मैच के बाद पहली जीत नसीब हुई. सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 212 रन का बड़ा स्कोर बनाया था.

Zoom

संजू सैमसन के रिकॉर्ड शतक से चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली पहली जीत.

नइ दिल्ली. लगातार तीन हार के बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के चेहरों पर मायूसी छाने लगी थी, तभी संजू सैमसन के बल्ले ने ऐसी आग उगली कि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज पूरी तरह झुलस गए. आईपीएल के इस रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने न केवल जीत की राह पर वापसी की, बल्कि दिल्ली को करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपना दम भी दिखा दिया. इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन. संजू ने मैदान के चारों ओर शॉट्स की ऐसी बौछार की कि दिल्ली के फील्डर बस गेंद को सीमा रेखा के पार जाते देखते रह गए. उन्होंने महज 56 गेंदों का सामना करते हुए 115 रनों की नाबाद और विध्वंसक पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी की सबसे खास बात उनका स्ट्राइक रेट रहा, जो 205.36 का था. संजू ने अपनी पारी में 15 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. यह उनकी बल्लेबाजी का ही कमाल था कि चेन्नई का स्कोर 200 के पार पहुंच सका.

सीएसके की ओर से रखे गए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम 20 ओवर में 189 रन पर ढेर हो गई. सीएसके ने इस मैच को 23 रन से जीत दर्ज की. दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. चेन्नई की चार मैचों में यह पहली जीत है जबकि दिल्ली की चार मैचों में यह दूसरी हार है.

संजू सैमसन के रिकॉर्ड शतक से चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली पहली जीत.

संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 115 रन बनाए

संजू सैमसन नेआईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी निराशाजनक शुरुआत को पीछे छोड़ते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली. जिससे चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर दो विकेट पर 212 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए. उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए.

सैमसन ने आईपीएल करियर का चौथा शतक लगाया

सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपरकिंग्स के लिए सैमसन ने आयुष महात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की शानदार साझेदारी की. सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी के विपरीत कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अपेक्षित तेजी नहीं दिखा सके और पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी में उनका योगदान 18 गेंदों में 15 रन का ही रहा.

संजू सैमसन को 55 के स्कोर पर मिली जीवनदान

सैमसन ने पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट लगाए, जिसमें कुलदीप यादव की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर जड़ा गया छक्का खास रहा. उन्हें 55 रन पर जीवनदान भी मिला, जब अक्षर पटेल की गेंद पर पथुम निसंका ने उनका आसान कैच टपका दिया. म्हात्रे ने भी दूसरे छोर से प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और चेन्नई की पारी को मजबूती प्रदान की, जिससे टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. सैमसन ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक, जबकि 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वहीं म्हात्रे ने 27 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया.

रनगति को और तेज करने के लिए म्हात्रे को रिटायर्ड आउट होना पड़ा

सुपरकिंग्स के प्रबंधन ने हालांकि रनगति को और तेज करने के लिए म्हात्रे को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया और उनकी जगह क्रीज पर आए शिवम दुबे ने 10 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए. कैपिटल्स के लिए एकमात्र सफलता अक्षर पटेल को मिली.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link