सागर के ये 5 सरकारी स्कूल बना रहे भविष्य, 9वीं-11वीं एडमिशन ओपन, यहां से पढ़े बने बड़े अधि

सागर के ये 5 सरकारी स्कूल बना रहे भविष्य, 9वीं-11वीं एडमिशन ओपन, यहां से पढ़े बने बड़े अधि


होमफोटोफोटो

सागर के ये 5 सरकारी स्कूल बना रहे भविष्य, 9वीं-11वीं एडमिशन ओपन

Last Updated:

Sagar Top 5 Government Schools: 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र 2026- 27 शुरू हो गया है और इसके साथ ही एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो गई, क्योंकि दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर एमपी बोर्ड में सभी कक्षाओं और सभी स्कूलों के रिजल्ट जारी हो गए हैं. बच्चे अच्छे स्कूलों की तलाश में जुटी हैं.

सागर शहर में भी सरकारी लगभग आधा दर्जन स्कूल है जो अंग्रेजी शासन काल में शुरू हुए थे और वह आज भी निरंतर चल रहे हैं और इनमें हर साल सैकड़ो बच्चे अध्ययन करके पास आउट हो रहे हैं आज हम ऐसे ही कुछ स्कूल के बारे में बात करेंगे जहां बच्चे एडमिशन लेकर प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर पढ़ाई कर सकते हैं.

सागर के इन पुराने और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे बड़े-बड़े अधिकारी भी बने हैं. तो राजनीति के क्षेत्र में भी ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे विधायक सांसद मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक का पद हासिल किया है.

सबसे पहले बात सागर के एक्सीलेंस स्कूल की करते हैं जो पहले मॉडल स्कूल के नाम से जाना जाता था जो करीब 200 साल पुराना है, इसमें नवमी और 11वीं की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है यहां लगभग 1200 बच्चे पढ़ रहे हैं हर साल पास आउट होने के बाद नए बच्चों को एडमिशन मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सागर का महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय क्रमांक 1 जो करीब 90 साल पुराना है और इस स्कूल में केवल पहले से लेकर 12वीं तक महिला विद्यार्थी ही पढ़ते हैं उन्हीं को एडमिशन मिलता है.हालांकि अब इसका नाम बदलकर संदीप ने विद्यालय हो गया है और यहां पर मॉडर्न तकनीक से आधुनिक सुविधाएं पढ़ाई के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं इसमें भी एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है.

सागर के सदर क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय (कैंट) के द्वारा संचालित होने वाला डीएनसीबी स्कूल है जो साल 1946 से संचालित है यह आठवीं से 12वीं तक स्कूल है यहां पढ़ने वाले बच्चे अनुशासन और धैर्य को अपना सबसे अच्छा साथी चुनते हैं यहां से पढ़ने वाले विद्यार्थी आईएएस आईपीएस जैसी पोस्ट पर तो पहुंचे ही है यहां से पढ़े पुष्कर सिंह धामी वर्तमान समय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं.

सागर की मोती नगर क्षेत्र में स्थित पंडित रविशंकर स्कूल है जहां नवीन से 12वीं तक की पढ़ाई होती है यहां भी केवल फीमेल स्टूडेंट को ही एडमिशन मिलता है पिछले 15 सालों से यहां क्षमता से दोगुनी ऐडमिशन दिए जा रहे हैं इसलिए स्कूल को दो पारियों में संचालित किया जाता है यहां से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट पिछले 15 सालों से बोर्ड परीक्षा में हंड्रेड परसेंट रिजल्ट तो दे ही रहे हैं 70 से 80% स्टूडेंट 75% से भी अधिक अंक हस मिल कर रही है.

अंग्रेजी शासन काल में शुरू हुआ स्वीडिश मिशन स्कूल भी अच्छी पढ़ाई के लिए जाना जाता है हालांकि यहां बिल्डिंग और स्ट्रक्चर आज भी पुराने ही जमाने का है, यहां भी नवमी से 12वीं तक की पढ़ाई करवाई जाती है. इसके साथ ही इमानुएल स्कूल हिंदी और अंग्रेजी दोनों मीडियम में है यह अर्ध शासकीय हैं.

बस स्टैंड पर जैन हाई पब्लिक स्कूल भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों मीडियम में है और अर्ध शासकीय हैं जिसकी वजह से कम पैसों में प्राइवेट स्कूल जैसी पढ़ाई की सुविधा मिलती है.



Source link