सिंगरौली में 40 टन अवैध कोयला जब्त: डंपर-जेसीबी पकड़ी गई, खनिज विभाग-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई – Singrauli News

सिंगरौली में 40 टन अवैध कोयला जब्त:  डंपर-जेसीबी पकड़ी गई, खनिज विभाग-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई – Singrauli News




सिंगरौली जिले के मोरवा क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा गौरव पांडेय और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने देर रात जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई एनसीएल परियोजना निगाही खदान के पास रेलवे लाइन से लगभग 200 मीटर दूर की गई। मौके से लगभग 40 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। इसके साथ ही, परिवहन की तैयारी में लगे एक डंपर (क्रमांक CG15ED7160) और एक जेसीबी (इंजन क्रमांक H00343939) भी लावारिस हालत में मिलीं, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए डंपर और जेसीबी को सुरक्षा के लिए मोरवा थाने में खड़ा कराया गया है। वाहन मालिकों की जानकारी आरटीओ विभाग से जुटाई जा रही है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस संयुक्त कार्रवाई में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा, खनिज सर्वेयर सौरभ चौरसिया, होमगार्ड सैनिक रामसिंह और बृजेन्द्र पांडेय सहित पुलिस टीम शामिल रही। जब्त कोयला और वाहनों पर खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link