सिवनी के बहरई में बाघ-तेंदुए का हमला: महुआ बीन रहे दो लोगों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने लगाए कैमरे – Seoni News

सिवनी के बहरई में बाघ-तेंदुए का हमला:  महुआ बीन रहे दो लोगों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने लगाए कैमरे – Seoni News




सिवनी जिले के वन विकास निगम के बहरई परिक्षेत्र में बाघ और तेंदुए के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। गांगपुर गांव में घर के बाहर सो रहे एक नाबालिग पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसे परिजनों की सतर्कता ने बचा लिया। इस क्षेत्र में महुआ बीनने के दौरान बाघ के हमलों में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। महुआ सीजन में जंगल जाने से डर रहे लोग बाघ के हमलों में डोरली निवासी विनोद उड़के सहित दो ग्रामीणों की मौत के बाद लोगों ने जंगल जाना बंद कर दिया है। वर्तमान में महुआ बीनने का सीजन होने के बावजूद ग्रामीण जान के खतरे और मवेशियों पर हमले की आशंका के कारण खेतों और जंगलों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। 20 कैमरा ट्रैप लगाकर बाघ की तलाश जारी वन विभाग ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए जंगल के विभिन्न हिस्सों में 20 कैमरा ट्रैप लगाए हैं। वन अमला नियमित गश्ती और सर्चिंग अभियान चला रहा है, हालांकि एक सप्ताह बीतने के बाद भी बाघ कैमरों में कैद नहीं हो सका है। लोकेशन मिलते ही पिंजरा लगाने की तैयारी वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि गेडाम ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सटीक लोकेशन मिलते ही बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे। लगातार हो रही घटनाओं और ठोस समाधान न निकलने से स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।



Source link