सीतामऊ में सीबीएन की कार्रवाई, 85 किलो मादक पदार्थ जब्त: मंदसौर के दो ठिकानों पर छापा, अफीम-डोडाचूरा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार – Mandsaur News

सीतामऊ में सीबीएन की कार्रवाई, 85 किलो मादक पदार्थ जब्त:  मंदसौर के दो ठिकानों पर छापा, अफीम-डोडाचूरा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार – Mandsaur News




मंदसौर: मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) मध्यप्रदेश यूनिट ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीतामऊ क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अफीम और डोडाचूरा जब्त किया है, साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीबीएन को गुरुवार रात खुफिया सूचना मिली थी कि ग्राम गंगाखेड़ी का एक तस्कर अवैध रूप से अफीम और डोडाचूरा का संग्रह कर पंजाब क्षेत्र में सप्लाई की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही अधिकारियों की विशेष टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। पंजाब में सप्लाई की थी तैयारी कार्रवाई के दौरान मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना से पुलिस बल की सहायता ली गई। इसके बाद टीम ने ग्राम खेरखेड़ा और ग्राम गंगाखेड़ी (तहसील सीतामऊ) स्थित दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान दोनों स्थानों से कुल 35.420 किलोग्राम अफीम और 50.330 किलोग्राम डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थों को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए कब्जे में लिया गया। कार्रवाई का खुलासा शनिवार दोपहर किया गया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले में अन्य संभावित आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। “नशा मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link