Bajaj Pulsar 180 की इंडियन मार्केट में वापसी! ₹1,22,490 देकर लाएं घर

Bajaj Pulsar 180 की इंडियन मार्केट में वापसी! ₹1,22,490 देकर लाएं घर


Last Updated:

Bajaj Pulsar 180 एक बार फिर भारतीय बाजार में लौट आई है और इस बार पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड अवतार में है. ₹1.22 लाख की कीमत, फुल डिजिटल डिस्प्ले, LED लाइटिंग और दमदार 178cc इंजन के साथ ये बाइक फिर से युवाओं को लुभाने के लिए तैयार है. अगर आप Pulsar 150 से अपग्रेड सोच रहे हैं, तो ये बाइक आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है. जानिए पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Bajaj Pulsar 180 को रिलॉन्च किया गया है.

Bajaj Pulsar 180 को एक बार फिर इंडियन मार्केट के अंदर पेश कर दिया गया है. ये पॉपुलर बाइक 2022 में डिस्कंटिन्यू होने के बाद वापस आई है. नई कीमत की बात करें, तो इसे दिल्ली में ₹1,22,490 एक्स शोरूम प्राइस चुकाकर खरीदा जा सकता है. ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से ₹1.35 लाख के आसपास पहुंच सकती है. ये पल्सर 150 और 220F के बीच पोजिशन की गई है, जो कम्यूटर से अपग्रेड करने वालों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है.

इसमें क्लासिक पल्सर स्टाइल बरकरार है, लेकिन कुछ मॉडर्न टच दिए गए हैं. मस्कुलर फ्यूल टैंक, शार्प एक्सटेंशन्स और ब्लैक्ड-आउट पेंट स्कीम आकर्षक लगते हैं. फ्रंट मडगार्ड पर कार्बन फाइबर जैसा फिनिश दिया गया है. हेडलैंप को अपडेट किया गया है. अब ये फुल LED लाइटिंग के साथ आता है.

LED टर्न इंडिकेटर्स भी नए हैं. ग्राफिक्स रिवाइज्ड हैं, जिसमें 180 बैजिंग शामिल है. ओवरऑल लुक स्पोर्टी और एग्रेसिव है, जो युवा राइडर्स को पसंद आएगा. कलर्स में ब्लैक ब्लू, ब्लैक गोल्ड और ब्लैक रेड जैसे ऑप्शन्स उपलब्ध हैं. आइए इसके फीचर्स ले लेकर स्पेसिफिकेशन तक की डिटेल पर नजर डालते हैं.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इसमें काफी सुधार किया गया है. अब फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट्स शामिल हैं. ई20 कंप्लायंट इंजन है. अन्य फीचर्स में अलॉय व्हील्स, डिस्क ब्रेक्स और बेसिक कनेक्टिविटी शामिल हैं. कुछ रिपोर्ट्स में सिंगल सीट का जिक्र है, जबकि टॉप वेरिएंट में स्प्लिट सीट हो सकती है.

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो 178.61 cc सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड DTS-i इंजन है. ये 17 PS पावर और 15 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. फ्यूल टैंक 15 लीटर का है. फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स (37 mm) और रियर में निट्रॉक्स ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स हैं. टायर साइज फ्रंट 90/90-17 और रियर 120/80-17 है. वजन लगभग 156 kg और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है. ब्रेकिंग में फ्रंट डिस्क है.

परफॉर्मेंस डिटेल

इसकी मिड-रेंज पावर अच्छी है, जिससे सिटी राइडिंग और हाईवे दोनों आसान हैं. टॉप स्पीड करीब 120-122 kmph तक जा सकती है. रियल-वर्ल्ड माइलेज 40-45 kmpl के आसपास रहता है, जो आपकी राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करेगा. इंजन रिफाइंड है, वाइब्रेशन कम है और पिकअप भी फास्ट है. ये TVS Apache RTR 180 जैसी बाइक्स से मुकाबला करेगी. सस्पेंशन राइड को कंफर्टेबल और स्टेबल रखता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link