CSK के लिए शतक लगाकर संजू ने रचा इतिहास, IPL में बनाया ये खास रिकॉर्ड

CSK के लिए शतक लगाकर संजू ने रचा इतिहास, IPL में बनाया ये खास रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

CSK के लिए शतक लगाकर संजू ने रचा इतिहास, IPL में बनाया ये खास रिकॉर्ड

Last Updated:

Sanju Samson IPL 2026 Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शतक लगाकर दमदार वापसी की है. आईपीएल में संजू सीएसके के लिए पहली बार खेल रहे हैं और पहले तीन मैचों में वह बुरी तरह से फेल रहे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 115 रनों की पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

Zoom

संजू ने शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लगातार तीन मैचों में फेल होने के बाद संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाकर दमदार वापसी की है. दिल्ली के खिलाफ संजू सैमसन ने 56 गेंद में नाबाद 115 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में संजू ने 15 चौके और 4 छक्के भी लगाए. इसके साथ ही संजू ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

संजू सैमसन आईपीएल तीन अलग-अलग टीमों से शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं. इस मामले में उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर ली है. संजू ने सीएसके से पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी शतक लगाने का कारनामा किया है. इसके अलावा केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगाया है.

संजू के शतक से सीएसके ने बनाया 212 रन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन की शतकीय पारी से सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 212 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है. मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद सीएसके को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. बल्लेबाजी में सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रुतुराज गायकवाड़ 18 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आयुष म्हात्रे ने संजू के साथ मिलकर सीएसके की रनगति को बढ़ाने का काम किया.

हालांकि, आखिर के ओवर में म्हात्रे की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें रिटायर आउट करा दिया गया. आयुष म्हात्रे ने 36 में 59 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके भी लगाए. इसके अलावा सीएसके के लिए शिवम दुबे ने 10 गेंद में 20 रनों का योगदान दिया. शिवम के खाते में 1 छक्का और 2 चौका आया. वहीं दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल को एकमत्रा विकेट मिला.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link